टीवी सीरियल अनुपमा के एक्टर पर गर्लफ्रेंड ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, सेट पर पहुंची पुलिस 
मनोरंजन

Jatin Suri: टीवी सीरियल अनुपमा के सेट पर पहुंची पुलिस, एक्टर पर गर्लफ्रेंड ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

Jatin Suri: लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा के शूटिंग सेट पर पुलिस पहुंची, अनुपमा के एक्टर जतिन सूरी पर उनकी गर्लफ्रेंड ने कथित ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

अनिल सिंह

Jatin Suri: टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल अनुपमा से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अनुपमा के शूटिंग सेट पर पुलिस पहुंची। अनुपमा में काम करने वाले एक्टर जतिन सूरी पर उनकी गर्लफ्रेंड ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। जतिन सूरी को पुलिस अपने साथ ले गई है और इस मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। खबर के मुताबिक अनुपमा के शूटिंग सेट पर इस मामले को लेकर काफी समय तक हंगामा होता रहा। अनुपमा की प्रोडक्शन टीम की तरफ से अभी इस पर कोई भी औपचारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार जतिन सूरी की गर्लफ्रेंड अनुपमा के सेट पर पहुंची थी, जिन्होंने खूब बवाल मचाया। एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। गर्लफ्रेंड ने एक्टर पर कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। जतिन सूरी की गर्लफ्रेंड ने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की थी। पुलिस अनुपमा के शूटिंग सेट पर पहुंची और वहां आने के बाद उन्होंने जतिन से पूछताछ की। सेट से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस जतिन को मामले में पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

टीवी सीरियल अनुपमा की बात करें तो यह एक लोकप्रिय सीरियल है, जिसे देश में काफी पसंद किया जाता है। शो की टीआरपी हमेशा नंबर वन बनी रहती है। बीते कुछ समय से शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली। लेकिन अब यह सीरियल ट्रैक पर आता हुआ दिख रहा था। जतिन सूरी की अगर बात करें तो वह काफी समय से इस सीरियल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह टीवी सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' और 'सौभाग्यवती' जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि अभी इस मामले में एक्टर की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी