अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

एक बार फिर बदलेगी Anupama की जिंदगी, शो में होगी इस एक्टर की दोबारा एंट्री! खुद अभिनेता ने दिया लौटने का हिंट

टीवी शो अनुपमा अक्सर सुर्खियों में रहता है। हालांकि, कई किरदार ने शो को छोड़ दिया है। ऐसे में अब हाल ही खबर सामने आई है कि सबसे अहम किरदार की वापसी होने वाली है, तो आइए जानते कौन है वह एक्टर जो वापिस शो में लौट सकता है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी शो 'अनुपमा' अक्सर सुर्खियों में छाया रहा है। पिछले कई सालों से टीवी की टीआरपी में नंबर 1 शो बना हुआ है। हालांकि, शो में आए दिन नए धमाके होते रहते हैं और शो में अहम रोल निभा रहीं रुपाली गांगुली को लोग बेहद पसंद भी करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से इस शो के फैंस मेकर्स से नाराज चल रहे थे।

दरअसल, अनुपमा का किरदार छोड़कर एक-एक करके कई कैरेक्टर इस शो को छोड़कर चले गए। पहले वनराज उर्फ सुधांशु पांडे ने ये शो छोड़ा, उनके पीछे-पीछे अनुपमा की सौतन 'काव्या' भी गायब हो गईं। इन दोनों के बाद जब अनुपमा के पति अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना ने भी शओ को अलविदा कह दिया। हालांकि, ये सब देखकर फैंस काफी हैरान रहे गए थे।

गौरव खन्ना ने कही ये बात 

लेकिन इन सबके बीच खबरे आईं कि एक किरदार की दोबारा वापसी होने वाली है। गौरव खन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए रुपाली से मनमुटाव की खबरों पर रिएक्ट किया है और शो में लौटने की हिंट दी है। साथ ही कहा कि "मेरे लिए अनुज कपाड़िया एक कॉमा है, उस पर अभी फुल स्टॉप नहीं लगा है। राजन सर ने अभी कैरेक्टर को मारा नहीं है। भले ही बात ये है कि अभी जो कहानी चल रही है, उसमें उसकृ-0456 लिए स्पेस नहीं है, लेकिन ये इंडियन टेलीविजन है, यहां पर कभी भी और कोई भी किसी वक्त जिंदा हो सकता है"।

उन्होंने आगे बातचीत करते हुए कहा कि "इसका ये मतलब नहीं है कि मैं शो में वापस आ रहा हूं, लेकिन कभी कुछ कह नहीं सकते।" गौरव ने ये डायरेक्टर तो नहीं बताया, लेकिन कहीं न कहीं ये हिंट दी कि उनका किरदार अभी भी जिंदा है और उसके लौटने की उम्मीद लगाई जा सकती है।

हर एक के किरदार को दर्शकों को मिला था प्यार

आपको बता दें, अनुपमा में वनराज से काव्या तक हर एक के किरदार को ऑडियंस ने बेशुमार प्यार दिया, लेकिन जिसे ऑडियंस शो में वापस देखना चाहती है वह अनुज कपाड़िया है। इस किरदार को तीन साल तक गौरव खन्ना ने निभाया था और उनके अचानक से शो छोड़ने को लेकर फैंस काफी हैरान रह गए थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई