अनुपमा के घर तोड़ने की साजिश का पर्दाफाश, रजनी को उसकी ही बेटी ने किया एक्सपोज, अनुपमा का पारा हाई 
मनोरंजन

Anupamaa Spoiler: बुल्डोजर लेकर चॉल पहुंची रजनी, अनुपमा और बेटी के खिलाफ शुरू करेगी जंग

Anupamaa: अनुपमा स्पॉयलर: रजनी ने गौतम के कहने पर चॉल तोड़ने के आदेश दिए। नोटिस देख अनुपमा को सदमा लगा। रजनी की बेटी उसे सबके सामने एक्सपोज करेगी। अनुपमा अब रजनी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

अनिल सिंह

Anupamaa Upcoming Twist: सीरियल 'अनुपमा' की कहानी इस समय तेजी से बदल रही है। एक तरफ अनुपमा मुंबई में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ रजनी खुद को अमीर बनाने की फिराक में है। हाल ही में आपने देखा कि अनुपमा को यह जानकर सदमा लगता है कि ईशानी को किसी और ने रिप्लेस कर दिया है, जिसके बाद पाखी भी घर में हंगामा मचाती है। इसी बीच, सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसकी वजह से रजनी की हालत खराब हो जाएगी।

आने वाले एपिसोड में, अनुपमा और रजनी के बीच वर्चस्व की एक नई जंग शुरू होने वाली है।

कहानी की असली विलेन निकली रजनी

सीरियल 'अनुपमा' के आगामी एपिसोड में बड़ा खुलासा होगा कि कहानी की असली विलेन रजनी ही है। गौतम के कहने पर, रजनी अनुपमा के बारे में सब कुछ जानने के बावजूद चॉल को तोड़ने के आदेश देने वाली है। इसी बीच, चॉल के लोगों के पास एक नोटिस पहुंचेगा, जिसे देखकर सभी को सदमा लग जाएगा। अनुपमा मदद मांगने के लिए रजनी के पास जाएगी, जहां रजनी उसे पहले बेवकूफ बनाने की कोशिश करेगी। अचानक ही बुल्डोजर अनुपमा की चॉल तक पहुंच जाएगा, लेकिन तभी कहानी में अनुपमा की मदद करने कोई आने वाला है।

रजनी को धोखा देगी उसकी ही बेटी

चॉल टूटने की कगार पर है, तभी एक बड़ा मोड़ आएगा। रजनी की बेटी अचानक ही चॉल में पहुंचेगी और जमाने के सामने अपनी माँ को एक्सपोज करने वाली है।

खुलासा: अनुपमा को पता चलेगा कि रजनी ने सिर्फ पैसे की खातिर उसके घर को तोड़ने की साजिश रची है। ये बात सामने आते ही अनुपमा का गुस्सा बढ़ जाएगा।

नई जंग: लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए अनुपमा रजनी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। वहीं, रजनी की बेटी भी अपनी माँ के खिलाफ खड़ी होगी।

रजनी खुलकर आएगी सबके सामने

अपनी बेटी से दूर होते ही रजनी का दिमाग खराब हो जाएगा। पैसे और बेटी दोनों को खोने के डर से रजनी पहली बार खुलकर सबके सामने अपनी असली मंशा जाहिर करेगी। इसके बाद अनुपमा और रजनी के बीच वर्चस्व की एक नई जंग शुरू हो जाएगी। देखना यह होगा कि क्या अनुपमा अपनी चॉल को बचा पाएगी और क्या रजनी की बेटी उसे माफ कर पाएगी?

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी