अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में जबरदस्त ड्रामा: बेटी माही छुपाई गई चोट, बा के ताने से तंग आकर राजा ने की हद पार 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा के परिवार में बड़ा तूफान, घर में एक साथ 2 लोगों पर आएगी आफत

Anupamaa Upcoming Twist:'अनुपमा' के आगामी एपिसोड में राजा सुसाइड की कोशिश करेगा, जिसे परिवार बचा लेगा। वहीं, माही और गौतम के झगड़े में बात मारपीट तक पहुंच जाएगी, जिसे माही छुपाएगी।

अनिल सिंह

Anupamaa Upcoming Update: सीरियल 'अनुपमा' में कहानी बड़े बदलावों के साथ आगे बढ़ रही है, जहाँ अनुपमा और रजनी अपनी ज़िंदगी के मजे ले रही हैं। अनुपमा को महसूस होने लगा है कि मुंबई में भी अब उसका कोई अपना है।

अब तक आपने देखा कि अनुपमा रजनी के घर जाकर उसके साथ मस्ती करती है और रजनी अपनी अकेली ज़िंदगी, खासकर बेटी से नफरत मिलने का दर्द, अनुपमा के साथ साझा करती है। लेकिन, आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा के परिवार में एक नहीं, बल्कि दो बड़ी आफतें आने वाली हैं, जिससे घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा खड़ा हो जाएगा।

बा के तानों से तंग आकर राजा करेगा हद पार

सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बा, राजा को परी के पास जाने से रोकने के लिए उसे लगातार धमकी देगी और ताने मारेगी। बा के इस व्यवहार से राजा का दिमाग खराब हो जाएगा। गुस्से और फ्रस्ट्रेशन में आकर राजा नशे की गोलियां खा लेगा और आत्महत्या करने की कोशिश करेगा। हालांकि, परिवार के लोग सही समय पर राजा को बचा लेंगे और एक बड़ा हादसा होने से टल जाएगा। दूसरी तरफ, प्रार्थना का भी परिवार से झगड़ा होने वाला है, क्योंकि पराग और वसुंधरा उसे अंश के पास जाने से रोकेंगे।

माही फंसेगी अपने ही जाल में

घर में जहाँ एक तरफ राजा की हालत बिगड़ेगी, वहीं दूसरी तरफ माही और गौतम के रिश्ते में दरार आ जाएगी। माही गौतम से झगड़ा करना शुरू कर देगी और दावा करेगी कि वह उससे प्यार ही नहीं करता है। जल्द ही दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाएगी कि मामला मारपीट तक जा पहुँचेगा। सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में गौतम एक बार फिर से अपना रंग दिखाने वाला है और मौका मिलते ही माही पर हाथ उठाएगा।

कहानी में बड़ा ट्विस्ट

अपने इस रिश्ते को बचाने के लिए माही इस बार सारे गम चुपचाप सहने वाली है। वह पूरे परिवार के सामने खुश होने का दिखावा करेगी, जिससे घर में एक नया और गंभीर बखेड़ा खड़ा होने वाला है। माही के इस दुख को छुपाने से आने वाले समय में कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील