अनुपमा (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: राही और माही करेंगी अनुपमा से बगावत, वसुंधरा सुनाएगी बड़ा फरमान

Rahi Mahi Anupama Fight: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जब राही और माही अनुपमा के खिलाफ बगावत करेंगी। वसुंधरा दोनों बेटियों को अनुपमा से बात करने का फरमान देगी।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। रुपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल में इन दिनों कहानी बेहद इमोशनल और टेंशन से भरी हुई चल रही है। अनुपमा जहां एक तरफ चॉल बचाने की लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी ओर परिवार से उसका रिश्ता एक बार फिर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो सभी को हैरान कर देंगे।

अब तक आपने देखा कि रजनी की साजिशों का सच सामने आने के बाद वसुंधरा पराग से नाराज हो जाती है। वह न सिर्फ उससे बात करने से इनकार कर देती है, बल्कि उसके हाथ से पानी तक लेने को तैयार नहीं होती। वहीं अनुपमा रजनी के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है और प्रेरणा भी खुलकर रजनी का विरोध करती नजर आती है। प्रेरणा, रजनी को उसके ही बेटे के सामने जलील कर देती है, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है।

अनुपमा की कहानी

आने वाले एपिसोड में कहानी एक नया मोड़ लेगी, जब वसुंधरा ठीक होते ही राही और माही से बड़ा फरमान सुनाएगी। वसुंधरा दोनों बेटियों से कहेगी कि वे किसी भी हालत में अनुपमा से बात करें, ताकि घर को बचाया जा सके। इसके बाद राही और माही अनुपमा के पास जाएंगी, लेकिन यह मुलाकात बेहद कड़वी साबित होगी। राही अनुपमा पर भड़कते हुए कहेगी कि वह कभी उसकी सगी मां नहीं बन पाई। वहीं माही भी राही का साथ देते हुए अनुपमा पर अपनी ही बेटियों का घर बर्बाद करने का आरोप लगाएगी।

राही और माही करेगी बगावत

इस दौरान अनुपमा अपने फैसले पर अडिग नजर आएगी। वह साफ कह देगी कि चाहे जो हो जाए, वह पराग और रजनी के गलत मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। अनुपमा का यह रुख राही और माही को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और दोनों एक बार फिर उसे पराया मान लेंगी। बेटियों का यह व्यवहार अनुपमा के लिए बेहद दर्दनाक होगा, लेकिन वह अपने उसूलों से पीछे नहीं हटेगी।

अनुपमा के लिए फरिश्ता बनेगी प्रेरणा

इसी बीच प्रेरणा एक बार फिर अनुपमा के लिए फरिश्ता बनकर सामने आएगी। राही और माही के जाने के बाद प्रेरणा अनुपमा का साथ देने का फैसला करेगी और रजनी के खिलाफ सबूत जुटाने में उसकी मदद करेगी। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेरणा अपनी मां के कमरे में घुसकर NOC चुरा लेती है, जिससे रजनी की सारी साजिशें नाकाम हो जाएंगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान