अनुपमा: ईशानी को डांटने के बाद अब राही पर टूटा बवाल, परिवार के सामने लगा बदचलन होने का आरोप 
मनोरंजन

Anupama: TRP गिरी तो मेकर्स लाए तगड़ा ड्रामा, माही ने राही को कहा 'बदचलन'

Anupama Spoiler: अनुपमा में राही और प्रेम के झगड़ों पर माही ने राही को 'बदचलन' कहा। रजनी का चॉल तोड़ने का प्लान सामने आया, जिसके बाद अनुपमा और रजनी की दुश्मनी शुरू होगी।

अनिल सिंह

Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इस बार टीआरपी लिस्ट में फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गया है। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले के कारण 'अनुपमा' की गद्दी हिल गई है, जिसने मेकर्स और फैंस दोनों को हैरान कर दिया है। इस गिरावट के बीच, सीरियल की कहानी में बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं, जहाँ अनुपमा की ज़िंदगी में रजनी एक और बड़ा बवाल खड़ा करने वाली है।

बीते एपिसोड्स में, रजनी ने भारती का रिश्ता वरुण के लिए माँगा, जिस पर अनुपमा खुश हो गई। हालांकि, वरुण शादी के नाम से डरा हुआ है। वहीं, भारती सेट पर बद्तमीजी करती है और ईशानी की हरकतों पर अनुपमा उसे सबके सामने और घर पर भी खरी-खोटी सुनाती है।

परिवार के सामने राही पर बदचलन का आरोप

सीरियल की कहानी में अब राही की ज़िंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है। राही का टीचर गौतम एक शख्स से मिलने वाला है और उसे यकीन दिलाएगा कि राही उसे पसंद करती है। इस पर वह आदमी राही को फॉलो करना शुरू कर देगा।

प्रेम से झगड़ा: अपने टीचर की वजह से राही बुरी तरह फँस जाएगी और प्रेम और राही के बीच इस शख्स के कारण झगड़े होने लगेंगे।

माही का फायदा: जल्द ही परिवार को राही और प्रेम के झगड़ों की भनक लगेगी, ऐसे में माही मौके का पूरा फायदा उठाएगी।

बदचलन का आरोप: परिवार के सामने माही दावा करने वाली है कि राही बदचलन है। यह बयान सुनकर राही और प्रेम दोनों का पारा हाई हो जाएगा और घर में एक बड़ा ड्रामा खड़ा हो जाएगा।

रजनी-अनुपमा की दुश्मनी की शुरुआत

दूसरी तरफ, रजनी का खतरनाक प्लान अब अंजाम तक पहुंचने वाला है। चॉल के पेपर पर साइन: खबर आ रही है कि भारती की शादी होते ही अनुपमा चॉल के लोगों से ज़रूरी पेपर्स पर साइन करवा लेगी।

बुलडोज़र का वार: रजनी तुरंत चॉल को तोड़ने के लिए बुलडोज़र भेज देगी, जिसके बाद चॉल में हंगामा मच जाएगा।

दुश्मनी: इस हंगामे के चलते अनुपमा और रजनी मिलकर पहले तो भारती और वरुण की शादी तोड़ेंगी, और यहीं से रजनी और अनुपमा की दुश्मनी की असली शुरुआत होगी। दोनों के बीच तलवारें खिंचने वाली हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज