अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Spoiler: दिग्विजय का फूटा गुस्सा, अनुपमा को कहा बेशर्म, बा ने की माही की बेइज्जती

Anupama में माही को बा घर से निकालने की बात कहती है, जबकि दिग्विजय अनुपमा पर गुस्सा करता है। गौतम का दोहरा चेहरा भी सामने आता है। शो में लगातार बढ़ते ड्रामा और ट्विस्ट दर्शकों को बांधे रखने वाले हैं।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Episode: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से भरा हुआ है। कहानी में माही, अनुपमा और दिग्विजय के बीच बढ़ता तनाव दर्शकों को स्क्रीन से बांधे हुए है। आने वाले एपिसोड में ड्रामा और भी तीखा होने वाला है। शो में माही की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। गौतम की सच्चाई सामने आने के बाद उसने माही के साथ अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

माही की जिंदगी में बढ़ी मुश्किलें

अपनी जान बचाने के लिए माही घर छोड़ने पर मजबूर हो गई है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश भी करती है, लेकिन राही समय रहते उसे रोक लेती है। माही जब मदद की उम्मीद लेकर शाह हाउस पहुंचती है, तो उसे वहां भी राहत नहीं मिलती। बा यानी लीला माही को खरी-खोटी सुनाती हैं और साफ कह देती हैं कि वह घर में केवल मेहमान की तरह रह सकती है। इतना ही नहीं, वह माही को उसकी गलतियों का एहसास दिलाते हुए उसे जलील भी करती हैं, जिससे माही टूट जाती है।

गौतम का दोहरा चेहरा

दूसरी तरफ गौतम परिवार के सामने खुद को बेगुनाह और माही का हमदर्द दिखाने की कोशिश करता है। हालांकि ख्याति और परिवार के बाकी सदस्य उसकी सच्चाई को पहचान लेते हैं और उसे जमकर सुनाते हैं। फिर भी वसुंधरा उसका साथ देती नजर आती है, जिससे कहानी में नया मोड़ आता है। इसी बीच अनुपमा की जिंदगी में भी उथल-पुथल जारी है। दिग्विजय पहले उसे जाने से रोकता है और एक महीने की मोहलत देता है। लेकिन जब अनुपमा उसकी मर्जी के खिलाफ किचन में जाती है, तो वह गुस्से से आगबबूला हो जाता है और उसे बेशर्म तक कह देता है।

सीक्रेट रूम का खुलासा

आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब दिग्विजय अनुपमा को अपने सीक्रेट रूम में सफाई के लिए भेजेगा। इस कमरे को देखकर अनुपमा चौंक जाएगी, जिससे कहानी में नए रहस्य जुड़ने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, अनुपमा का आगामी एपिसोड इमोशन, ड्रामा और बड़े खुलासों से भरपूर होने वाला है, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देगा।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें