अनुपमा अपकमिंग ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Spoiler: तलाक की कगार पर माही-गौतम, दिग्विजय के दर्द ने बढ़ाई कहानी की गंभीरता, अनुपमा बनेगी सहारा

Anupama Twist: अनुपमा में माही और गौतम के रिश्ते में बड़ा तूफान आने वाला है। माही को गौतम के अफेयर का शक होगा और तलाक का ड्रामा शुरू होगा। वहीं दिग्विजय की हालत बिगड़ने पर अनुपमा उसका सहारा बनेगी।

सोनाली झा

Anupama Latest Episode: अनुपमा में कहानी लगातार नए मोड़ ले रही है। इन दिनों शो में अनुपमा गोवा में अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है। आर्थिक तंगी के चलते वह नौकरी की तलाश में भटक रही है और हर दिन एक नई चुनौती का सामना कर रही है। अनुपमा का यह संघर्ष दर्शकों को उससे और ज्यादा जोड़ रहा है।

आने वाले एपिसोड्स में माही का किरदार काफी मजबूत नजर आने वाला है। वह अपने निजी दुखों को किनारे रखकर काम पर फोकस करने का फैसला करेगी। माही की यह बदली हुई सोच उसके पति गौतम को पसंद नहीं आएगी, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगेगा। माही का यह नया अवतार कहानी में बड़ा बदलाव लाने वाला है।

गौतम के अफेयर पर गहराता शक

कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब माही को गौतम के व्यवहार पर शक होने लगेगा। गौतम को लगता है कि उसका राज छिपा रहेगा, लेकिन माही धीरे-धीरे सच्चाई के करीब पहुंचने लगती है। इसी बीच प्रेरणा, माही के मन में और शक पैदा करती है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। माही और गौतम का रिश्ता अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है। माही को जब गौतम के अफेयर के बारे में पता चलता है, तो वह उसे कड़ा जवाब देती है।

दिग्विजय के दर्द ने बढ़ाई इमोशनल गहराई

हालांकि, माही तलाक देने से इनकार कर देती है और अपने हक के लिए खड़ी होती नजर आती है। इस दौरान माही की तीखी जुबान और आत्मविश्वास दर्शकों को नया ड्रामा देखने का मौका देगा। दूसरी तरफ दिग्विजय अपनी बेटी की याद में टूटता जा रहा है। मोहल्ले वालों के ताने और अंदर का पछतावा उसे मानसिक रूप से कमजोर बना देता है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि वह चलते-चलते गिर पड़ता है और चोटिल हो जाता है।

अनुपमा बनेगी उम्मीद की किरण

दिग्विजय की हालत देखकर अनुपमा तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आती है। वह न सिर्फ उसे संभालती है बल्कि उसे फिर से खड़ा होने का हौसला भी देती है। अनुपमा उसे उसका कैफे दोबारा शुरू करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे कहानी में एक सकारात्मक मोड़ आता है। ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड्स में रिश्तों की जटिलता, इमोशनल ड्रामा और मजबूत किरदारों का टकराव देखने को मिलेगा। माही-गौतम के रिश्ते का भविष्य क्या होगा और अनुपमा कैसे सबको संभालेगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट