Ugadi Event: तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में सितारों का जमावड़ा, उगादी पर सजी भव्य शाम

Telugu Cinema Awards: उगादी के मौके पर आयोजित तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में कमल हासन, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा और माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे शामिल हुए।
Telangana Gaddar Film Awards Ugadi event Tollywood Kamal Haasan Nagarjuna Rashmika Madhuri
तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Telangana Gaddar Film Awards 2025: तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन उगादी के खास अवसर पर बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस भव्य समारोह में तेलुगु सिनेमा के उत्कृष्ट कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति जगत के दिग्गज भी शामिल हुए, जिससे यह शाम और भी खास बन गई।

इस समारोह में रेवंत रेड्डी, भट्टी विक्रमार्क और कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। वहीं फिल्मी दुनिया से चिरंजीवी, कमल हासन, अक्किनेनी नागार्जुन, नागा चैतन्य, रश्मिका मंदाना और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।

रितेश-जेनेलिया की जोड़ी ने जीता दिल

इस खास मौके पर रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ पहुंचे। दोनों ने उगादी की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कपल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया और वे पूरे इवेंट में आकर्षण का केंद्र बने रहे। माधुरी दीक्षित भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। उन्होंने कहा कि सभी को उगादी की हार्दिक शुभकामनाएं। यहां आना मेरे लिए सच में सम्मान की बात है।

रश्मिका मंदाना का खास संदेश

रश्मिका मंदाना भी समारोह में शामिल हुईं। वे सफेद साड़ी में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने भी लोगों को उगादी की शुभकामनाएं दीं। समारोह में नागा चैतन्य को उनकी फिल्म ‘थंडेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस दौरान वह अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ नजर आए। इवेंट को सुमा कनाकाला और प्रदीप मचीराजू ने होस्ट किया।

निधि अग्रवाल का डांस परफॉर्मेंस

पूरे इवेंट में शानदार एंटरटेनमेंट देखने को मिला, जिसमें निधि अग्रवाल की डांस परफॉर्मेंस शामिल है। इतना ही नहीं श्रेया घोषाल, देवी श्री प्रसाद और मंगली के लाइव म्यूजिक शो ने माहौल को और भी मजेदार बना दिया। यह शाम न सिर्फ अवॉर्ड्स के लिए यादगार रही, बल्कि तेलंगाना की संस्कृति और सिनेमा के जश्न का भी प्रतीक बन गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com