Ishaani Trapped in sex racket Anupama shocked (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Anupama: ईशानी जिस्मफरोशी के आरोप में होगी गिरफ्तार? राही ने अनुपमा को दी रजनी से बचने की चेतावनी

Anupama Spoiler: पाखी की बेटी ईशानी ऑडिशन के दौरान पुलिस रेड में जिस्मफरोशी के आरोप में फंस जाएगी। अनुपमा ईशानी की तलाश में निकलेगी, लेकिन राही उसे रजनी से बचने की सलाह देगी।

अनिल सिंह

Anupamaa Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के लीड रोल वाले सीरियल 'अनुपमा' में टीआरपी की लड़ाई के बीच एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो नंबर दो पर आ गया है, ऐसे में मेकर्स कहानी में नया बवाल लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

आने वाले एपिसोड में पाखी की बेटी ईशानी एक बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है, जिससे अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

ईशानी का स्टार बनने का सपना चूर-चूर

अपनी मां पाखी की बातों में आकर ईशानी जल्द ही स्टार बनने के सपने को पूरा करने के लिए नए काम की तलाश में निकल जाएगी। लेकिन यह तलाश उसे बर्बादी के कगार पर ले जाएगी।

जहाँ ईशानी ऑडिशन देने पहुँची है, वहाँ अचानक अफरातफरी मच जाती है और पुलिस की रेड पड़ जाती है। ईशानी को जल्द ही यह बात पता चलेगी कि वह गलत लोगों के चुंगल में फँस चुकी है और पुलिस ने वहाँ छापा मारा है। यह जानकर ईशानी बुरी तरह से घबरा जाएगी।

जिस्मफरोशी के जुर्म में गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, ईशानी वहाँ से भाग नहीं पाएगी और पुलिस उसे जिस्मफरोशी के जुर्म में गिरफ्तार करके अस्पताल ले जाएगी। ईशानी के इस कांड से शो में एक बड़ा तमाशा खड़ा होने वाला है।

राही की चेतावनी और अनुपमा की तलाश

दूसरी ओर, अनुपमा जहाँ भारती और वरुण की शादी की तैयारियों में जुटी है, वहीं राही घर पहुँचकर अनुपमा को एक बार फिर रजनी से बचकर रहने की सलाह देती है। राही को रजनी के घर पर कुछ गड़बड़ होने का एहसास होता है। राही यह भी कहती है कि जब तक वह और प्रेम पेपर्स नहीं पढ़ लेते, तब तक अनुपमा को साइन नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह धोखे खा-खाकर थक चुकी है।

ईशानी गायब हो चुकी है

बारात निकलने से ठीक पहले, अनुपमा को पता चलेगा कि ईशानी गायब हो चुकी है, जिसके बाद वह उसकी तलाश में निकल पड़ेगी। हालांकि, इस बार भी रजनी अनुपमा की मदद करके उसकी नजरों में अच्छी बनने की कोशिश करेगी, जबकि राही लगातार अनुपमा को रजनी के खिलाफ चेतावनी दे रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला