अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Spoiler: गोवा में नई शुरुआत की तलाश में अनुपमा, दिग्विजय के घर में छिपा राज बनेगा बड़ी मुसीबत

Anupama Digvijay Secret Room Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। घर की तलाश में अनुपमा दिग्विजय के घर पहुंचती है, जहां एक सीक्रेट रूम उसे शक में डाल देता है।

सोनाली झा

Anupama Serial Latest Update: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा की कहानी इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। गोवा में नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रही अनुपमा घर की तलाश में भटक रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिग्विजय से हो जाती है। अनुपमा को उम्मीद होती है कि शायद दिग्विजय उसका सहारा बन सकता है, लेकिन हालात इतने आसान नहीं होते।

घर की तलाश में जब अनुपमा दिग्विजय के घर पहुंचती है तो हालात बिगड़ जाते हैं। देविका की बेटी की हरकतें देखकर दिग्विजय का गुस्सा भड़क जाता है। वह अनुपमा को घर देने से साफ मना कर देता है। इतना ही नहीं, वह उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर देता है और उसे वहां से जाने के लिए कह देता है। दिग्विजय का ऐसा व्यवहार देखकर अनुपमा काफी परेशान हो जाती है।

हाथ जोड़ने के बाद बदलेगा दिग्विजय का फैसला

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा दिग्विजय से एक और मौका देने की गुहार लगाती है। काफी मनाने के बाद दिग्विजय उसे अपने घर में रहने की इजाजत दे देता है, लेकिन इसके साथ कुछ सख्त नियम भी रख देता है। वह साफ कहता है कि घर के कुछ हिस्सों में जाने की अनुमति नहीं होगी। दिग्विजय के घर में एक ऐसा कमरा है जिसके बारे में वह किसी को भी अंदर जाने से मना करता है। यह बात देविका की बेटी को खटकती है और वह सच्चाई जानने के लिए उस सीक्रेट रूम में घुस जाती है। जल्द ही अनुपमा भी वहां पहुंच जाती है।

वसुंधरा का नया हंगामा

उधर घर में वसुंधरा का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। वह घर के पुरुषों को काम करते देखकर भड़क जाती है और सभी नौकरों को बाहर निकाल देती है। इसके बाद वह घर के सभी मर्दों से घर का काम करवाने लगती है। इस बीच गौतम भी अपनी नई चाल चलने वाला है, जिससे घर में और भी बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। आने वाले एपिसोड में राही और प्रेम मिलकर अनुपमा से मिलने की योजना बनाते हैं। हालांकि ऐन वक्त पर राही प्रेम के साथ जाने से मना कर देती है। वहीं जब अनुपमा को राही के आने की खबर मिलती है तो वह काफी खुश हो जाती है।

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग

पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा भगोड़ा अपराधी अमृतपाल सिंह, मोल्दोवा से लाया गया भारत; महीनों कोशिश के बाद कामयाबी

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर