अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Spoiler: दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती करीबियां लाएंगी तूफान, परिवार में मचेगा हंगामा

Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में दिग्विजय के साथ बढ़ती नजदीकियां अनुपमा के लिए नई मुसीबत बनेंगी। समाज इस रिश्ते को गलत नजर से देखेगा और अनुपमा को बदनामी का सामना करना पड़ेगा।

सोनाली झा

Anupama Latest Episode: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा की कहानी इन दिनों जबरदस्त मोड़ पर पहुंच गई है। हर एपिसोड के साथ नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा रहे हैं। अब शो में एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जहां अनुपमा की जिंदगी में फिर से बदनामी का साया मंडराता नजर आएगा। हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया है कि अनुपमा दिग्विजय के घर में खुद को साबित करने की कोशिश कर रही है। देर से आने की वजह से दिग्विजय उससे नाराज हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद अनुपमा हार नहीं मानती।

दूसरी तरफ, परिवार के बाकी सदस्यों के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे माहौल और भी जटिल हो गया है। आने वाले एपिसोड में दिग्विजय का नौकर बीमार पड़ जाएगा, जिसके बाद अनुपमा खुद किचन संभालने का फैसला करेगी। दिग्विजय की नाराजगी के बावजूद वह उसके लिए खाना बनाएगी। खाना खाने के बाद दिग्विजय खुश तो होगा, लेकिन वह अपनी तारीफ जाहिर नहीं करेगा, जिससे अनुपमा को निराशा होगी।

परिवार में बढ़ेगा तनाव

इसी बीच माही और गौतम के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिलेगा। माही के काम करने के फैसले पर गौतम नाराज हो जाएगा और उसे रोकने की कोशिश करेगा। वहीं प्रेरणा, राही की तारीफ कर माहौल को और गरमा देगी, जो वसुंधरा को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। अनुपमा एक बार फिर दिग्विजय को कैफे शुरू करने का सुझाव देगी। इस बात पर दिग्विजय गुस्से में आकर उसे चेतावनी देगा कि वह अपने काम से काम रखे। हालांकि, कहानी में आगे चलकर अनुपमा कैफे की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेती नजर आएगी और दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत होगी।

बढ़ती नजदीकियां बनेंगी बदनामी की वजह

जहां एक तरफ अनुपमा और दिग्विजय के बीच दोस्ती बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ समाज इस रिश्ते को गलत नजर से देखेगा। लोगों की बातें और ताने अनुपमा की जिंदगी को फिर मुश्किल बना देंगे। शो में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा इस बार भी इन हालातों का डटकर सामना कर पाएगी या फिर एक बार फिर उसे अपने सम्मान के लिए लड़ना पड़ेगा। ‘अनुपमा’ की यह नई कहानी दर्शकों को भावनाओं, रिश्तों और समाज के नजरिए के बीच झूलती एक और बड़ी चुनौती दिखाने वाली है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप