प्रकाश का पर्दाफाश: पत्नी ने ही दिया धोखा, अनुपमा ने गुंडों से छुड़ाई राही; गौतम के नाम से बिगड़ी प्रार्थना की तबियत 
मनोरंजन

Anupamaa Spoiler: विभीषण बन प्रकाश की लंका ढाएगी पत्नी, बेटी के लिए पागल होगी अनुपमा

Anupamaa: राही किडनैप होने पर अनुपमा टूटी, जंगल में रोई और अनुज को याद किया। प्रकाश की पत्नी ने दिया धोखा। अनुपमा ने राही को अस्पताल पहुंचाया। गौतम के नाम से प्रार्थना बीमार।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में इस समय तूफान आया हुआ है, और प्रकाश नाम के आदमी ने अनुपमा का जीना हराम कर दिया है। घूमने निकली अनुपमा अब समर के कातिलों से बदला लेने के मिशन पर है। पिछले एपिसोड्स में सबूत जमा करने के चक्कर में राही किडनैप हो गई, जिससे अनुपमा को गहरा सदमा लगा है। अब, अनुपमा पागलों की तरह राही को खोजने निकल पड़ी है, और आगामी एपिसोड में एक बड़ा इमोशनल ट्विस्ट आने वाला है।

अनुपमा को किसी तरह प्रकाश के अड्डे के बारे में पता चल जाएगा, और वह पागलों की तरह अंधेरे में राही को तलाशेगी। वह चाहकर भी राही को अंधेरे में तलाश नहीं पाएगी, जिससे वह पूरी तरह टूट जाएगी। अनुपमा को लगेगा कि उसने राही को हमेशा के लिए खो दिया है। इस दुख में वह अनुज को याद करके बहुत रोएगी और कहेगी कि अगर राही को कुछ हो गया तो अनुज उसे कभी माफ नहीं करेगा।

गौतम की शक्ल देख प्रार्थना हुई बीमार

कहानी के दूसरे ट्रैक में, गौतम की शक्ल देखने के बाद प्रार्थना की तबियत खराब हो जाएगी। वह तुरंत ख्याति के साथ अपने घर कोठारी हाउस वापस आ जाएगी। घर आते ही प्रार्थना अपने बेटे अंश से लिपटकर खूब रोएगी। गौतम के बारे में बात करते समय प्रार्थना की हालत और खराब हो जाएगी, जिससे परिवार के लोग उसके लिए डॉक्टर बुलाने का फैसला करेंगे। इसी दौरान प्रेम को भी राही की किडनैपिंग के बारे में पता चलेगा।

प्रकाश को बर्बाद करेगी उसकी अपनी पत्नी

अनुपमा की मदद के लिए एक अचानक मोड़ आएगा। प्रकाश की पोल खोलने में उसकी अपनी पत्नी ही अनुपमा की मदद करने वाली है। प्रकाश की पत्नी चोरी-छिपे देविका को उसकी करतूतों के बारे में बताएगी और सबूत देगी। प्रकाश अपनी ही पत्नी की गद्दारी की वजह से जेल जाने वाला है। इस महिला के सहयोग से अनुपमा को न्याय की लड़ाई में एक बड़ी जीत मिलेगी।

राही अस्पताल में, पराग का बड़ा वादा

जल्द ही अनुपमा प्रकाश के अड्डे पर राही को तलाश लेगी। राही को बचाने के लिए अनुपमा प्रकाश के गुंडों का भी डटकर सामना करेगी। गुंडों से राही को छुड़ाकर अनुपमा उसे लेकर अस्पताल जाएगी। अस्पताल में राही की तबियत बिगड़ जाएगी, और यह देखकर अनुपमा खूब आंसू बहाएगी। दूसरी तरफ, प्रार्थना की तबियत उसके पिता पराग को परेशान करेगी। पराग अपनी बेटी से वादा करेगा कि वह गौतम को उसकी जिंदगी में कभी वापस नहीं आने देगा, जिससे प्रार्थना को कुछ राहत मिलेगी।

EndFragment

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल