-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khyati Confesses Her Crime Plays Big Trick With Anupama Eyes Raahi Sheds Tears
Anupama Spoiler: ख्याति ने किया गुनाह कबूल, अनुपमा की आंखों से खेला बड़ा खेल, राही की छलकेंगे आंसू
- Written By: सोनाली झा
Anupama Update: अनुपमा में ख्याति का बड़ा राज सामने आएगा। ख्याति ने अनुपमा की आई ड्रॉप बदल दी थी। इस खुलासे से पूरा कोठारी परिवार दंग रह जाएगा, राही और प्रेम गुस्से में ख्याति को खरी-खोटी सुनाएंगे।

ख्याति ने अनुपमा की आंखों से खेला बड़ा खेल
Anupama Maha Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो अनुपमा हर दिन दर्शकों को चौंकाने वाले ट्विस्ट दिखा रहा है। रुपाली गांगुली का यह शो अपनी दमदार कहानी और इमोशनल सीक्वेंस की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है। ताजा ट्रैक में अनुपमा ने कोठारी परिवार को उनकी गलतियों का आईना दिखाया, लेकिन अब कहानी और भी ज्यादा रोमांचक मोड़ लेने जा रही है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा की समधन ख्याति का ऐसा सच सामने आएगा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।
ख्याति परिवार के सामने यह राज खोलेगी कि उसी ने अनुपमा की आई ड्रॉप बदल दी थी। उसके इस खुलासे से पूरा परिवार दंग रह जाएगा। पराग को गहरा सदमा लगेगा और वह खामोश हो जाएगा। वहीं राही अपनी सास ख्याति पर जमकर भड़क उठेगी और उसे खरी-खोटी सुनाएगी। वसुंधरा भी ख्याति का साथ छोड़ देगी। ख्याति का यह गुनाह परिवार को तोड़कर रख देगा।
प्रेम का गुस्सा और राही के आंसू
प्रेम भी ख्याति की इस हरकत पर नाराजगी जताएगा और कहेगा कि बदले की आग में उसने अनुपमा की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। राही भी भावुक होकर कहेगी कि उसकी वजह से मां अंधी हो सकती थीं। इस बहस के बाद ख्याति घर छोड़ने की कोशिश करेगी, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, राही उसे रोक लेगी। इस दौरान राही अपने कमरे में टूटकर रोएगी और उसे वो लम्हे याद आएंगे जब अनुपमा ख्याति की वजह से मुश्किलों में फंसी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
शाह हाउस में नया बवाल
इधर, शाह हाउस में भी बड़ा धमाका होने वाला है। वहां अचानक एक चोर घुस आएगा और किंजल के कमरे से सामान गायब करेगा। अनुपमा उस चोर का पीछा करेगी और जल्द ही असली चेहरा सामने आएगा। यह जानकर अनुपमा को गहरा झटका लगेगा कि चोर और कोई नहीं बल्कि उसका बेटा तोषु है। बेटे की इस हरकत से आहत होकर अनुपमा उसका सख्त सबक सिखाने का फैसला करेगी और गुस्से में उसकी पिटाई भी करेगी।
ये भी पढ़ें- लंदन फैशन वीक में सोनम कपूर ने दिखाया राजस्थानी विरासत का जलवा
डबल धमाका से भरेगा एपिसोड
आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए डबल धमाका लेकर आएगा। एक तरफ ख्याति का गुनाह सामने आकर परिवार को हिला देगा, तो दूसरी ओर तोषु की हरकत अनुपमा के लिए नए संकट खड़े कर देगी। भावनाओं, रिश्तों और सस्पेंस से भरे इस एपिसोड में दर्शकों को ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा।
Khyati confesses her crime plays big trick with anupama eyes raahi sheds tears
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













