लॉकडाउन मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

लॉकडाउन में फंसी बिन ब्याही प्रेग्नेंट लड़की…अबॉर्शन का बना दबाव! OTT पर आई साउथ की दिल दहला देने वाली कहानी

Lockdown Tamil Film OTT Release: अनुपमा परमेश्वरन की तमिल थ्रिलर-ड्रामा फिल्म लॉकडाउन अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। कोविड काल की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक युवती की भावनात्मक कहानी दिखाती है।

स्नेहा मौर्या

Lockdown Movie 2026 On Ott: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनकी फिल्म लॉकडाउन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन अब दर्शक इसे घर बैठे भी देख सकते हैं। खास बात यह है कि फिल्म तमिल और तेलुगू के साथ-साथ हिंदी डब वर्जन में भी उपलब्ध है। फिल्म का ऐलान प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के जरिए किया। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई है।

कोविड लॉकडाउन के दौर की कहानी

फिल्म ‘लॉकडाउन’ मूल रूप से एक तमिल थ्रिलर-ड्रामा है, जिसका निर्देशन एआर जीवा ने किया है। यह कहानी कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के समय की है। कहानी चेन्नई शहर में रहने वाली एक युवती अनीता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती है। अनीता एक जिम्मेदार और समझदार लड़की है, जो अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी करना चाहती है और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है। लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, जो सब कुछ बदल देता है।

जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरती अनीता

कहानी में दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान अनीता को पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है। यह बात वह किसी को नहीं बताती और अपने अंदर ही एक बड़ा राज छुपाए रखती है। क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई है, ऐसे में यह खबर उसके लिए किसी बड़े संकट से कम नहीं है।

उसके दोस्त उसे अबॉर्शन कराने की सलाह देते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से हालात बेहद मुश्किल हो जाते हैं। बाहर पूरा शहर बंद है और अनीता को इस चुनौती का सामना लगभग अकेले ही करना पड़ता है। कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और दर्शकों को एक गहरी भावनात्मक स्थिति में ले जाती है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है फिल्म

बताया जाता है कि फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इसमें एक अविवाहित महिला को गर्भपात कराने में आने वाली सामाजिक और व्यक्तिगत परेशानियों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में चार्ली, लिविंगस्टन, निरोशा और प्रिया वेंकट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर 23 नवंबर 2025 को International Film Festival of India (गोवा) में किया गया था। इसके बाद इसे 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब OTT पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक