अनुपमा की नाक के नीचे माही ने चली नई चाल, शादी के लिए प्रेग्नेंट हुई माही 
मनोरंजन

Anupamaa Spoiler: शादी के लिए गौतम के नाजायज बच्चे की मां बनेगी माही, देगी 7 दिन का अल्टीमेटम!

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा में माही ने चली नई चाल, शादी के लिए गौतम के बच्चे की मां बनी। उसने परिवार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। माही-गौतम की शादी में प्रार्थना के साथ होगा हादसा।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa: रुपाली गांगुली के सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में इस समय दीवाली और भाई-दूज के बाद घमासान मचा हुआ है। अंश ने परिवार के सामने माही (Maahi) और गौतम (Gautam) के अफेयर का खुलासा कर दिया है, जिससे अनुपमा और वसुंधरा का पारा हाई हो गया है। वसुंधरा अपने बिजनेस को बचाने के लिए गौतम और माही की शादी के लिए हामी भर देती हैं, लेकिन अनुपमा इस शादी के खिलाफ है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में माही, अनुपमा की नाक के नीचे एक बड़ी चाल चलने वाली है।

माही की शादी से इनकार करेगी अनुपमा

वसुंधरा के हा बोलने के बावजूद अनुपमा अपने तेवर दिखाएगी। अनुपमा स्पष्ट कहेगी कि वह किसी भी हालत में यह शादी नहीं होने देगी। हालाँकि, वसुंधरा अपने बिजनेस को बचाने के लिए यह चाल चल रही है और गौतम तथा माही की शादी में अपना फायदा देख रही है।

शादी से पहले प्रेग्नेंट होगी माही

गौतम के प्यार में पागल माही को लगेगा कि वह उससे शादी करके अपने सारे सपने पूरे कर लेगी। इसी खुशी के चक्कर में माही एक बहुत बड़ी गलती करने वाली है। शादी से पहले ही माही गौतम के साथ रात बिताने के लिए राजी हो जाएगी। जल्द ही माही को पता चलेगा कि वह गौतम के बच्चे की मा बनने वाली है। शादी से पहले ही माही के प्रेग्नेंट होने से शाह हाउस में बड़ा हंगामा खड़ा हो जाएगा।

माही का 7 दिन का अल्टीमेटम

प्रेग्नेंट होने की बात पता चलते ही माही यह बात परिवार के लोगो को बताएगी। माही परिवार को धमकाते हुए कहेगी कि सात दिनों के अंदर उसकी शादी गौतम के साथ करवानी ही होगी। ऐसे में अनुपमा के पास इस शादी में आने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचेगा।

ईशानी के पोस्टर्स होंगे वायरल

दूसरी तरफ, वरुण पैसे ऐंठने के चक्कर में ईशानी के पोस्टर्स मोहल्ले में लगाने की कोशिश करेगा। यह देखते ही अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाएगा। अनुपमा गुस्से में वरुण को आग में जलाने की कोशिश करेगी।

शादी में प्रार्थना के साथ हादसा

जल्द ही अनुपमा, गौतम और माही की शादी का हिस्सा बनेगी। अनुपमा, गौतम और माही से दूरी बनाएगी। अंश और परिवार के बाकी लोग भी इस शादी से खुश नहीं होंगे।शादी के दौरान ही प्रार्थना के साथ एक बड़ा हादसा होने वाला है। डांस करते समय गौतम प्रार्थना को धक्का दे देगा। यह देखकर अंश का पारा हाई हो जाएगा और वह गौतम की पिटाई करने वाला है।

EndFragment

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज