अनुज की फोटो के सामने रो पड़ी अनुपमा 
मनोरंजन

अनुज की फोटो के सामने रो पड़ी अनुपमा, राही की हार से बढ़ा तनाव, पाखी ने भी सुनाई खरी-खोटी

Anupama Spoiler: स्टार प्लस का हिट शो अनुपमा इन दिनों इमोशन और फैमिली ड्रामा से भरपूर हो गया है। डांस कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अनुपमा अनुज की तस्वीर के सामने ट्रॉफी रखकर फूट-फूटकर रो पड़ी।

सोनाली झा

Anupama Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों को हर एपिसोड में इमोशनल ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा दिखा रहा है। रूपाली गांगुली स्टारर इस शो का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों के दिल को छू गया। इसमें अनुपमा की जीत के साथ-साथ उसकी मां होने की कसक भी सामने आई। डांस कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अनुज कपाड़िया की यादों से घिरी अनुपमा अपने कमरे में जाती है।

अनुपमा अपनी ट्रॉफी अनुज की फोटो के सामने रखती है और फूट-फूटकर रो पड़ती है। अनुज से बात करते हुए अनु कहती है कि भले ही उसने मंच पर जीत हासिल कर ली हो, लेकिन मां के रूप में वह हार गई है। राही को दुखी देखकर उसका दिल टूट गया है। अनु को यह भी गहरा धक्का लगता है कि राही ने अनुज कपाड़िया डांस अकादमी को बंद करने का फैसला कर लिया है।

राही की हार से बढ़ा तनाव

दूसरी तरफ, कोठारी हाउस में राही अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। वह अकेले में रोती है और खुद को कमजोर महसूस करती है। अनु और राही के बीच चल रहा टकराव मां-बेटी के रिश्ते को और मुश्किल बना रहा है। दर्शकों को यह देखने की उत्सुकता है कि आखिर यह खाई कब भरेगी। एपिसोड में आगे दिखाया गया कि पाखी, अनुपमा पर ताना कसती है। वह कहती है कि राही, पाखी और माही को हराकर अनुपमा जश्न मना रही है, जबकि यह बेहद शर्मनाक है।

ख्याति का इंटरफेयर

पाखी ने अनु को ‘बेशर्म’ तक कह डाला। इस पर अनुपमा पलटवार करती है और कहती है कि अगर वही लोग जीतते, तो वे भी जश्न मनाते। अनु का यह जवाब पाखी को चुप करा देता है, लेकिन घर का माहौल और बिगड़ जाता है। पाखी अपनी भड़ास निकालने के लिए ख्याति को कॉल करती है और उसे बताती है कि अनु अपनी जीत का खुलकर जश्न मना रही है। हालांकि, ख्याति उसे कोठारी हाउस न जाने की सलाह देती है, जिससे साफ है कि आने वाले एपिसोड्स में एक और बड़ा ट्विस्ट इंतजार कर रहा है।

इमोशन और ड्रामा का संगम

शो का यह ट्रैक एक बार फिर साबित करता है कि ‘अनुपमा’ सिर्फ जीत-हार की कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों की जटिलता और भावनाओं की गहराई को भी सामने लाता है। अनुज की यादें, राही की नाराज़गी और पाखी के ताने, सब मिलकर दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज इमोशनल सफर पर ले जा रहे हैं। इसे समय में आता है कि आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन्स, ड्रामा और एक्शन का तगड़ा डोज़ मिलने वाला है।

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी