अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ड्रोन अटैक के बाद Anupam Kher को भाई ने भेजा जम्मू से वीडियो, देखकर डर गए थे अभिनेता

अनुपम खेर ने हाल ही में जम्मू में हुए पाकिस्तानी ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया कि ये वीडियो उनके कजिन भाई ने भेजा है और उन्होंने गर्व से भारत और भारतीय सेना पर भरोसा जताया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच उन्होंने जम्मू में हुए ड्रोन अटैक का वीडियो शेयर किया और बताया कि इससे वो काफी डर गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने भाई को कॉल किया।

दरअसल, एक्टर खुद कश्मीरी पंडित हैं, हमेशा अपने कश्मीरी समुदाय और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर मुखर रहे हैं। हाल ही में जम्मू में हुए पाकिस्तानी ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका परिवार वहां सुरक्षित है और कैसे उनके कजिन ने गर्व से भारत और भारतीय सेना पर भरोसा जताया।

अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया, जो उनके कजिन सुनील खेर ने उन्हें जम्मू से भेजा था। इस वीडियो में रात के समय आसमान में दिख रही संदिग्ध गतिविधियां साफ नजर आ रही थीं। इसे देखकर अनुपम खेर घबरा गए और तुरंत अपने भाई को फोन किया। लेकिन उनके कजिन का जवाब न सिर्फ दिल को छूने वाला था बल्कि हर हिंदुस्तानी को गर्व महसूस कराने वाला भी।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा कि “मेरे कजिन भाई सुनील खेर ने जम्मू में अपने घर से ये वीडियो भेजी। मैंने उसे तुरंत कॉल किया और पूछा कि क्या सब ठीक है? उसने गर्व के साथ हंसते हुए कहा कि भैया, हम भारत में हैं, हम हिंदुस्तानी हैं। हमारी रक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही हैं। कोई भी मिसाइल जमीन तक नहीं आने देंगे। जय माता दी। भारत माता की जय।”

इससे पहले अनुपम खेर ने पहलगाम आतंकी हमले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे हिंदुओं के साथ एक नरसंहार बताया और अपने पोस्ट में लिखा कि “पहलगाम में हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया है। यह देखकर सिर्फ दुख नहीं, बल्कि असहनीय गुस्सा आ रहा है। मैं खुद कश्मीरी हिंदू हूं और ये सब मैंने पहले भी देखा है। ‘कश्मीर फाइल्स’ इसी दर्द की एक झलक थी, जिसे कई लोगों ने प्रोपेगेंडा बताया। मैं प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री और पूरी सरकार से अपील करता हूं। इस बार आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वो सात जन्मों तक कुछ भी गलत करने की हिम्मत न कर पाएं।”

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन