अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कोलकाता में 'कुछ भी हो सकता है' के मंच पर अनुपम खेर ने चलाया जादू, दर्शकों से मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘कुछ भी हो सकता है’ के मंच से सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज शेयर की है। जिसमें दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर एक्टर को स्टैंडिंग ओवेशन देते दिखे हैं।

स्नेहा मौर्या

Anupam Kher In Kolkata Share Photos: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, वह सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, बल्कि थिएटर के भी बादशाह हैं। हाल ही में उन्होंने कोलकाता में अपने ऑटोबायोग्राफिकल प्ले ‘कुछ भी हो सकता है’ का मंचन किया। इस शो की झलकियां उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं, जिनमें उनकी कला और दर्शकों का भावुक जुड़ाव साफ झलक रहा है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अनुपम खेर मंच पर खड़े नजर आते हैं। उनके पीछे एक बड़ी स्क्रीन पर शो का नाम ‘कुछ भी हो सकता है विद अनुपम खेर’ लिखा हुआ दिखाई देता है। इस दौरान उन्होंने नीली लाइनों वाली शर्ट और बेज रंग की पैंट पहनी थी। उनका यह साधारण और सहज लुक फैंस को काफी पसंद आया।

दर्शकों की गूंज से गदगद हुए अनुपम खेर

एक वीडियो में नजर आया कि जैसे ही शो समाप्त हुआ, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर अनुपम खेर को स्टैंडिंग ओवेशन देते दिखे। इस पल को अनुपम खेर ने सिर झुकाकर और मुस्कुराते हुए स्वीकार किया। उनके चेहरे की भावुकता ने यह साफ कर दिया कि यह मंचन उनके लिए कितना खास रहा। एक अन्य वीडियो में वह दर्शकों के बीच जाकर उनसे हाथ मिलाते और आभार जताते भी दिखाई दिए।

पोस्ट शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कोलकाता के दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, "मेरे ऑटोबायोग्राफिकल प्ले ‘कुछ भी हो सकता है’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए कोलकाता का शुक्रिया। आप सभी कितने शानदार दर्शक थे और उन सभी का भी शुक्रिया जिन्होंने प्ले से पहले मुझे शुभकामनाएं दी। जय हो!"

फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

अनुपम खेर की इस पोस्ट पर फैंस ने ढेरों कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि “आपकी जर्नी हर किसी के लिए प्रेरणा है। जय हो अनुपम सर!” वहीं एक थिएटर स्टूडेंट ने लिखा कि “आज आपने सिखाया कि सिर्फ डायलॉग्स नहीं, जिंदगी भी मंच पर बोली जाती है।” कई फैंस ने उनसे अनुरोध किया कि इस प्ले का पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करें, ताकि दूर बैठे लोग भी इसे देख सकें। इसके अलावा हार्ट और ताली बजाने वाले इमोजी से दर्शकों ने अपना प्यार जताया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान