अनुपम खेर ने निभाया वादा 
मनोरंजन

अनुपम खेर ने निभाया वादा, सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ किया खास लंच

Anupam Kher Promise: अनुपम खेर ने रविवार को सतीश कौशिक के परिवार के साथ लंच किया। इस दौरान अनुपम खेर ने सतीश की बेटी वंशिका के साथ टंग ट्विस्टर चुनौती खेली, जिसमें वंशिका सफल हुईं।

सोनाली झा

Anupam Kher Lunch with Satish Kaushik Family: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और सतीश कौशिक बहुत अच्छे दोस्त थे। सतीश कौशिक के जाने के बाद भी अनुपम खेर उनसे किया वादा निभा रहे हैं। वह हर संडे को उनके परिवार के साथ भोजन करते थे। अनुपम खेर ने इस परंपरा को अभी भी जारी रखा है। अनुपम खेर ने रविवार को सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के साथ लंच किया। इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह वंशिका के साथ टंग ट्विस्टर को दोहराने को कहते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि हम वापस आ गए हैं। परंपरा के अनुसार, मैं शशि जी और वंशिका के साथ लंच करने आया था और बहुत समझाने के बाद वंशिका इस वीडियो के लिए राजी हो गईं। पेश हैं कुछ टंग ट्विस्टर। इन्हें घर पर या अपने माता-पिता, दोस्तों या भाई-बहनों के साथ कहीं भी जरूर आजमाएं। जय हो।

अनुपम खेर का वीडियो

इस वीडियो में अनुपम खेर वंशिका को ‘लाला, गोप, गपंगम दास’, इस लाइन को तीन बार दोहराने की चुनौती देते हैं। वंशिका पहली बार में इसे बोल नहीं पाती हैं तो अनुपम खेर उन्हें दोबारा कोशिश करने को कहते हैं। अंत में वंशिका इस टंग ट्विस्टर को बोलने में कामयाब हो जाती हैं। इससे पहले एक पोस्ट में सतीश कौशिक की जयंती पर अनुपम खेर ने उनको याद किया था।

अनुपम खेर ने कही ये बात

अनुपम खेर ने लिखा था कि जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे सतीश! भगवान तुम्हें जहां भी हो, सारी खुशियां दे। मेरे लिए तुम हमेशा आसपास हो। तस्वीरों में, खाने में, बातचीत में, जब मैं अकेला होता हूं, जब मैं लोगों के साथ होता हूं। तुम्हारी यादें मेरे साथ रहती हैं। उन्होंने बताया था कि फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के लिए दिए गए सतीश कौशिक के सुझावों को उन्होंने फिल्म में शामिल कर लिया था। 'तन्वी द ग्रेट' को अनुपम खेर ने ही डायरेक्ट किया था। इसमें ऑटिज्म से पीड़ित एक लड़की की कहानी है। इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। पहली बार में यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल