जापान में ‘बाहुबली: द एपिक’ की स्क्रीनिंग, प्रभास ने जीता दिल 
मनोरंजन

जापान में ‘बाहुबली: द एपिक’ की स्क्रीनिंग, प्रभास ने जीता दिल, राजामौली का संदेश बना हाइलाइट

Prabhas Japan Visit: जापान में ‘बाहुबली: द एपिक’ की विशेष स्क्रीनिंग में सुपरस्टार प्रभास ने अपनी उपस्थिति से धूम मचा दी। जापानी फैंस ने उन्हें जोरदार तालियों और पोस्टर्स के साथ भव्य स्वागत दिया।

सोनाली झा

Baahubali The Epic Japan Screening: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी दो फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्ल्यूजन’ को मिलाकर बनाई गई नई फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ 12 दिसंबर 2025 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज़ से पहले यहां एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें खुद सुपरस्टार प्रभास ने शिरकत की और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

स्क्रीनिंग में प्रभास का स्वागत जापानी फैंस ने बेहद उत्साह के साथ किया। पूरा हॉल उन दर्शकों से भरा था जो वर्षों से प्रभास को बड़े पर्दे पर देखने और बाहुबली की विशाल दुनिया का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक थे। यह आयोजन देखते ही देखते सेलिब्रेशन में बदल गया, जहां फैंस ने तालियों, पोस्टर्स और शोर-शराबे के बीच प्रभास का अभूतपूर्व स्वागत किया।

मंच पर भावुक हुए प्रभास

प्रभास ने मंच पर भावुक होते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से कई लोगों ने मुझे जापान के बारे में बताया था। आज आप सभी को सामने देखकर मेरा सपना पूरा हो गया। लक्ष्मी गारु की तरह मैं भी हर साल जापान आकर आपसे मिलना चाहता हूं। स्क्रीनिंग के बाद प्रभास ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और डायरेक्टर एस. एस. राजामौली का दिया हुआ एक खास नोट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल छू लिया। प्रभास ने लिखा कि डारलिंग राजामौली, आपको बहुत सारा प्यार। यहां जापान में आपकी कमी महसूस हो रही है। हम दोनों जल्द ही साथ आएंगे।

प्रभास की अपकमिंग फिल्म

प्रभास के फैंस के लिए आने वाला समय और भी रोमांचक होने वाला है। अभिनेता के पास कई मेगा-प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिनमें ‘द राजा साहब’, ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’, ‘सलार पार्ट-2: शौर्यांग पर्व’ और ‘कल्कि 2898 AD पार्ट-2’ शामिल हैं। ये सभी फिल्में बड़े पैमाने पर बनाई जा रही हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की उम्मीदें भी आसमान पर हैं। जापान में ‘बाहुबली: द एपिक’ की शानदार स्क्रीनिंग ने यह साबित कर दिया कि प्रभास की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका प्रभाव पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रहा है।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी