अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका और मैनेजर के खिलाफ जारी हुआ वारंट 
मनोरंजन

बुरी फंसी भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका, सिंगर के खिलाफ जारी हुआ वारंट

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका कानूनी मामले में बुरी तरह से फंस गई है। अंतरा और उनके मैनेजर के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। आरोप है कि इन्होने पैसा लेकर प्रोग्राम नहीं किया और गाली गलौज की।

अनिल सिंह

Warrant Against Antara Singh Aka Priyanka: भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका समेत दो लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है। 1 अगस्त तक उनको और उनके मैनेजर दोनों को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। दरअसल इन पर आरोप है कि इन्होंने नवरात्रि के दौरान यूपी के सोनभद्र में जागरण के एक कार्यक्रम के लिए एडवांस पैसा लिया था लेकिन प्रोग्राम किए बिना ही ये वहां से चले गए। कार्यक्रम के आयोजक ने अंतरा सिंह और उनके मैनेजर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एडवांस पैसा लिया लेकिन कार्यक्रम नहीं किया। इसके अलावा पैसा वापस मांगने पर उन्होंने गाली गलौज की और धमकी दी।

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुआरा गांव के रहने वाले राजेंद्र ने आरोप लगाया है कि 18 अप्रैल 2024 को नवरात्रि में जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह को परफॉर्म करना था। इसके लिए 2 लाख रुपए की फीस की बात हुई थी। आयोजक ने 1 लाख 70,000 रुपए का भुगतान कर दिया था और बाकी फीस कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देने की बात तय की गई थी।

5 लाख रुपए का नुकसान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम के लिए पास के एक होटल में चार कमरे भी बुक कराए गए थे। अंतरा सिंह को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। लेकिन अंतरा सिंह प्रोग्राम किए बिना ही देर रात वहां से चली गई। आयोजक ने आरोप लगाया है कि इसकी वजह से उन्हें करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

अंतरा सिंह और मैनेजर पर गाली-गलौच और धमकी का आरोप

खबर के मुताबिक जब आयोजक ने अंतरा सिंह समेत लोगों से अपने पैसे की वापसी की मांग की तो उनके साथ संयोजक विकास कुमार ने गाली गलौज की जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके वहां मौजूद लोगों को अपमानित किया और लड़के उठा लेने की धमकी दी।

पुलिस की बेरुखी के बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट का रुख किया

पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट में इसकी शिकायत की, कोर्ट के आदेश पर अब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धोखाधड़ी समेत एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने अंतरा सिंह समेत दो लोगों को हाजिर होने का आदेश दिया गया था, दोनों तारीख पर हाजिर नहीं हुए। इसलिए अब दोनों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है और 1 अगस्त को उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप