आर्टिकल

इस सिंगर ने अश्लील गाने में लिया राष्ट्रपिता का नाम, FIR हुई दर्ज

मुंबई. भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के फैंस के लिए बुरी खबर है। प्रियंका अपने के गाने के कारण मुश्किल में फंस गई है। प्रियंका पर अश्लील गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम इस्तेमाल करने का

काजल चोपड़े

मुंबई. भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के फैंस के लिए बुरी खबर है। प्रियंका अपने के गाने के कारण मुश्किल में फंस गई है। प्रियंका पर अश्लील गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। प्रियंका के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

आपको बता दे कि, झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रियंका ने गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि, प्रियंका गाना सिर्फ अश्लील ही नहीं बल्कि उन्होंने इस गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान भी किया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पिछले दिनों प्रियंका अपने गाने 'बुलाती है मगर जाने का नहीं' के चलते काफी सुर्खियों में रही है। यह गाना कई लोगो को पसंद आ रहा है। इस गाने पर सोशल मीडिया पर कई मेम्स भी बन रहे है।दरअसल, यह गाना प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी की एक कविता की है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा