ग्लोइंग स्किन के लिए अंकिता लोखंडे अपनाती दादी-नानी का नुस्खा 
मनोरंजन

मेथी, केसर और दालचीनी, ग्लोइंग स्किन के लिए अंकिता लोखंडे अपनाती हैं देसी नुस्खा

अंकिता लोखंडे ने अपनी ब्यूटी सीक्रेट को उजागर कर दिया है, उन्होंने बताया है कि वह ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करती हैं, उन्होंने अपने खूबसूरती के राज को शेयर किया है।

अनिल सिंह

Ankita Lokhande Secret Beauty Tips: अंकिता लोखंडे इस समय टीवी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने खुद की खूबसूरती का राज उजागर किया है और बताया है कि वह अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं और वह रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उन चीजों का सेवन करती हैं, जो आसानी से हर किसी को उपलब्ध हो सकती है।

रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में अंकिता लोखंडे ने बातचीत के दौरान बताया कि वह सुबह उठने के साथ ही रात में भिगो कर रखा गया मेथी का दाना, दालचीनी, सौंफ का पानी पीती हैं। इसके अलावा उन्होंने एक खास तरह का पाउडर बना रखा है, जिसमें अजवाइन, जीरा और सौंफ होता है, वह पानी के साथ उसका सेवन करती हैं।

सुबह केसर मिला हुआ पानी पीती हैं अंकिता लोखंडे

अंकिता ने बताया कि उनका सुबह का करीब डेढ़ घंटे का वक्त बहुत खास होता है, क्योंकि वह इसी बीच फिटनेस पर काम करती हैं। वो शुद्ध एलोवीरा का स्लाइस खाती हैं, उसके बाद एक कली लहसुन की खाती हैं, वह केसर मिला हुआ पानी सुबह में जरूर पीती हैं, गर्म पानी के साथ शिलाजीत का सेवन भी करती हैं और वह विटामिन सी की एक कैप्सूल रोज लेती हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए जूस पीती हैं अंकिता

अंकिता इसके अलावा वह चुकंदर और नारियल का जूस भी पीती हैं। बातचीत के दौरान अंकिता लोखंडे ने बताया कि यह सब कुछ करने से उनके स्किन पर बहुत फर्क पड़ा है, न सिर्फ स्किन पर बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी इसका बहुत अच्छा असर हुआ है, उन्होंने बताया कि यह सब करने के बाद मुझे नींद भी बहुत अच्छी आती है।

पॉजिटिव एनर्जी के लिया करती हैं पाठ

अंकिता लोखंडे ने बताया कि उनके पास चांदी का गिलास है, जिसमें वह केसर वगैरह बनाकर पीती हैं और यह सब कुछ वह सुबह सूरज की रोशनी के सामने करती हैं और ढेर सारी पॉजिटिव बातें करती हैं और यूनिवर्स को थैंक करती हैं। यह उनके लिए बहुत अच्छी फीलिंग से भरा हुआ होता है। इसके अलावा वह राम-रक्षा का पाठ करती हैं और हनुमान चालीसा भी पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ करके मुझे पूरी तरह से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और मैं फिर दिन भर के लिए तैयार हो जाती हूं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप