अंकिता लोखंडे ने दोस्तों के लिए जताया आभार 
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे ने दोस्तों के लिए जताया आभार, बोलीं- सच्ची दोस्ती भगवान का तोहफा है

Ankita Lokhande Message: अंकिता लोखंडे ने अपने जन्मदिन के मौके पर करीबी दोस्तों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि सच्ची दोस्ती भगवान का अनमोल तोहफा है, जो प्यार, समय और समझ से मजबूत होती है।

सोनाली झा

Ankita Lokhande Friends Posts: टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बार फिर अपने दिल छू लेने वाले पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। भले ही वह इन दिनों टीवी शोज में कम नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने दोस्ती और रिश्तों की अहमियत पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने उनके चाहने वालों का दिल जीत लिया।

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बर्थडे पार्टी की कई फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में अंकिता के साथ उनके पति विक्की जैन, एल्विश यादव, समर्थ जुरैल समेत कई करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े चेहरे नजर आए। फोटोज में सभी के बीच शानदार बॉन्डिंग और खुशियों का माहौल साफ झलक रहा था।

अंकिता लोखंडे का इमोशनल कैप्शन

फोटोज के साथ अंकिता ने एक लंबा और इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि दोस्ती और रिश्ते जीवन की दो अलग-अलग लेकिन बेहद खूबसूरत देन हैं। अंकिता के मुताबिक, सच्ची दोस्ती भगवान का सबसे अनमोल तोहफा होती है, जो दिल से दिल के मिलने से बनती है। उन्होंने कहा कि ऐसे रिश्ते प्यार, समय, समझ और लगातार कोशिश से मजबूत होते हैं।

अंकिता लोखंडे का बयान

एक्ट्रेस ने आगे यह भी लिखा कि अक्सर हमें इस बात का अंदाजा ही नहीं होता कि दोस्ती और रिश्ते हमारी जिंदगी को कितना बदल देते हैं। खुशी के पलों में बहुत कम लोग दिल से हमारे साथ खुश होते हैं, जबकि दुख के समय तो और भी कम लोग ऐसे होते हैं, जो बिना कुछ कहे हमारे साथ खड़े रहते हैं। अंकिता के इस बयान ने उनके जीवन के अनुभवों को साफ तौर पर बयां कर दिया।

अंकिता लोखंडे ने खुद को बताया अमीर

मुंबई में लंबे समय से रह रहीं अंकिता लोखंडे ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उन्हें यहां इतने सच्चे दोस्त मिले। उन्होंने लिखा कि ऐसे लोगों का साथ मिलना किसी वरदान से कम नहीं है, जिनके साथ वह अपनी खुशियां, खामोशी, हंसी और आंसू बिना किसी झिझक के साझा कर सकती हैं। दोस्तों द्वारा उनके जन्मदिन को इतने प्यार से मनाने पर अंकिता ने आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें एहसास हुआ कि वह कितनी अमीर हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज