काव्या मारन-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में जुटेंगे VVIP मेहमान
पीएम मोदी, शाहरुख खान और एआर रहमान को न्योता
21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
Anirudh Ravichander Kavya Maran Reception VVIP Guest List: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिशियन काव्या मारन 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों के ग्रीस में इंटीमेट वेडिंग को चुना था।
काव्या और अनिरुद्ध की इस ग्रैंड वेडिंग में कुछ चुनिंदा ही सेलिब्रिटीज की झलक देखने के लिए मिली हैं। 11 नवंबर को हुई इस ग्रैंड वेडिंग में अनिरुद्ध के मामा थलाइवा रजनीकांत और तामिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन मौजूद रहे थे। शादी के बाद अब फैंस की नजरें काव्या-अनिरुद्ध के ग्रैंड रिसेप्शन की वीवीआईपी गेस्ट लिस्ट पर टिकी हुई हैं। 21 नवंबर को चेन्नई में दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा है।
सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन का तामिलनाडु की राजनीति से गहरा नाता है। यही कारण है कि उनकी बेटी काव्या मारन के रिसेप्शन में बड़ी राजनीतिक हस्तियां दस्तक देने वाली हैं। इस वीवीआई गेस्ट लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सोनिया गांधी, एमके स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और तमिलनाडु के सीएम विजय जैसे वीवीआई गेस्ट को रिसेप्शन का न्योता भेजा गया है।
अनिरुद्ध चंद्रशेखरन खुद एक फेमस म्यूजिशियन है और साथ ही वे साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के भांजे भी है। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान भी इस रिसेप्शन का हिस्सा बन सकते हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की मालकिन होने के कारण इस रिसेप्शन में कई बड़े क्रिकेटर्स के भी शामिल होने की खबर हैं।
अनिरुद्ध चंद्रशेखरन और काव्या मारन ने शादी के लिए ग्रीस की खूबसूरत लोकेशन चुनी थी। सामने आई फोटोज में दोनों का वेडिंग लुक चर्चा में है। काव्या ने डस्टी रोज रंग का मर्मेड लहंगा पहना था। डायमंड नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ उन्होंने अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। उन्होंने बाल खुले रखे और मिनिमल मेकअप चुना।
वहीं, अनिरुद्ध शैंपेन रंग के कुर्ते, पीच सिल्क वेष्टि और जैकेट में नजर आए। शादी की रस्मों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल तस्वीरों के आधार पर मंगलसूत्र पहनाने की रस्म की झलक जरूर देखने को मिली है।