

यंग डीएसए के गले लगते ही फूट-फूटकर रोए स्काउट ओपी
दोस्तों की नाराजगी से टूटे स्काउट, मुंडवा लिया सिर
लव गिल और आम्रपाली दुबे के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Bigg Boss 20 Scout OP Breakdown: कलर्स टीवी के ओजी रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां यूट्यूबर स्काउट ओपी पूरी तरह टूटते हुए नजर आने वाले है।
बिग बॉस के 2 जिगरी यार स्काउट ओपी और यंग डीएसए की लड़ाई के बाद घर का माहौल काफी ज्यादा गर्माया हुआ दिख रहा है। स्काउट ओपी की इस हरकत से उसके दोस्तों का भी दिल टूट गया है। अपने दोस्तों की नाराजगी देख स्काउट खुद को संभाल नहीं पाता है।
अपने दोस्तों की नाराजगी को देखकर स्काउट ओपी बुरी तरह टूट गए है। जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में स्काउट ओपी का ब्रेकडाउन देखने के लिए मिलता है। हालांकि अपने झगड़े को भूलकर यंग डीएसए अपने दोस्त को संभालने पहुंचते है। यंग के गले लगाते ही स्काउट ओपी अपने आप को संभाल नहीं पाते है फूट-फूटकर रोने लगते है।
स्काउट ओपी के ब्रेकडाउन के बाद लव गिल और आम्रपाली दुबे भी एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आती है। जहां एक ओर लव गिल आम्रपाली दुबे और यंग डीएसए को स्काउट की इस हालत का जिम्मेदार बताती है, तो वहीं आम्रपाली लव गिल पर इसका दोष मंडती है। जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में ये दिखा है कि आम्रपाली दुबे लव गिल को लेकर कहती है कि जब तक उसको पूरा पागल नहीं बना देगी तब तक शांत नहीं रहेगी।
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच भयंकर लड़ाई हो जाती है, इस लड़ाई में स्काउट ओपी गुस्से में हद पार करते हुए यंग को जोरदार धक्का दे देते हैं। स्काउट के इस बर्ताव के बाद यंग बिग बॉस से उसे सजा देने की मांग करते हैं।
यंग डीएसए से झगड़े के बाद स्काउट ओपी लव गिल को लेकर भी कुछ ऐसा कमेंट कर देते है कि लव गिल भी उससे बात करना बंद कर देती है। अपने दोस्तों के इस बर्ताव को देखकर स्काउट ओपी बुरी तरह टूट जाते है और गुस्से में अपने दर्द को कम करने के लिए अपने सारे बाल मुंडवा देते है।