अनिल कपूर के लिए एयर इंडिया के स्टाफ ने लिखा प्यारा नोट 
मनोरंजन

विमान हादसे के बाद अनिल कपूर ने एयर इंडिया से किया सफर, क्रू ने लिखा भावुक नोट

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अनिल कपूर एयर इंडिया में सफर करते हुए नजर आए, इस दौरान एयर इंडिया के स्टाफ ने अनिल कपूर को एक नोट दिया, जिसमें उनकी भावनाएं लिखी हुई थी।

अनिल सिंह

एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा करना अनिल कपूर के लिए यादगार बन गया। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद अनिल कपूर एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करते हुए नजर आए, इस दौरान एयर इंडिया के स्टाफ ने अनिल कपूर को लिखा हुआ एक नोट दिया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं लिखी थी। क्रू के भावनात्मक नोट से अनिल कपूर भी जज्बात से भर गए, उन्होंने वह नोट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

अनिल कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें वह एयर इंडिया की फ्लाइट में अपने यात्रा के अनुभव को बताते हुए नजर आए हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं, इंस्टा स्टोरी की पोस्ट में दो फोटो है। पहली फोटो में एयर इंडिया के स्टाफ के साथ अनिल कपूर सेल्फी में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह नोट है जो एयर इंडिया के स्टाफ ने उन्हें लिख कर दिया है।

एयर इंडिया के स्टाफ ने जो नोट अनिल कपूर को दिया उसमें लिखा है, हमारे प्रिय, बॉलीवुड के नायक आज आपको हमारे साथ फ्लाइट में देखकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है। आपका सफर, काम और सिनेमा में योगदान तारीफ के काबिल है। हम आपको सुरक्षित यात्रा की शुभकामना देते हैं। हमेशा झकास बनी रहिए।

अनिल कपूर को लेकर यह कहा जाता है कि उनकी उम्र मानो थम सी गई है। उम्र उनके लिए बस एक नंबर साबित हो रहा है। वह आज भी पहले की ही तरह फिट बने हुए हैं। अनिल कपूर के काम की अगर बात करें तो वह जल्द ही सूबेदार नाम की फिल्म में नजर आएंगे।

अनिल फिलहाल सूबेदार की ही शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी के साथ मिलकर खुद अनिल कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। दर्शकों को अनिल कपूर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सूबेदार फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो इस फिल्म में वह सूबेदार अर्जुन मौर्या के किरदार में नजर आएंगे, जो सेना से रिटायर होने के बाद एक सामान्य जीवन बिताते हैं, लेकिन उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान अहम भूमिका में होंगी।

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई