मनोरंजन

सूबेदार की शूटिंग हुई शुरू, नई सीरीज के पोस्टर में दिखा अनिल कपूर का झकास अंदाज

अनिल कपूर और राधिका मदन की नई वेब सीरीज 'सूबेदार' से ताजा पोस्टर जारी हुआ है। सूबेदार की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। प्राइम वीडियो के लिए बन रही ये सीरीज एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने वाली है।

अनिल सिंह

मुंबई: अनिल कपूर एक बार फिर ओटीटी पर वापसी करने जा रहे हैं। अनिल कपूर की नई वेब सीरीज 'सूबेदार' की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। 'प्राइम वीडियो' पर यह सीरीज जल्द ही प्रीमियर होगी। इसमें अनिल कपूर के अलावा राधिका मदन लीड रोल में हैं। राधिका मदान ने इस सीरीज में अनिल कपूर की बेटी श्याम का किरदार निभाया है। वेब सीरीज का ताजा पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें अनिल कपूर झकास अंदाज में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी कहानी किस विषय पर है और सीरीज से जुड़ी ताजा अपडेट क्या है।

इस सीरीज को बनाने में अनिल कपूर का प्रोडक्शन हाउस भी लगा हुआ है। सूबेदार सीरीज को 'ओपनिंग इमेज फिल्म्स' और 'अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क' मिलकर बना रहे हैं। इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

'सूबेदार' सीरीज अर्जुन मौर्य की कहानी है

प्राइम वीडियो के लिए बना रही इस सीरीज में 'सूबेदार' अर्जुन मौर्य की असली कहानी को पर्दे पर उतरने की कोशिश है। सूबेदार अर्जुन मौर्य सिविल लाइफ के संघर्षों का सामना करते हैं और अपनी बेटी के साथ मुश्किल रिश्ते को सुधारने की जद्दोजहद में रहते हैं। समाज में मौजूद मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं। कभी देश की रक्षा करने वाले एक सैनिक को अपने ही घर में परिवार की रक्षा के लिए अंदर के दुश्मनों से लड़ना पड़ता है। यह पूरी कहानी इसी पर आधारित है।

सूबेदार सीरीज को लेकर ये कहा जा सकता है कि यह मसाला फिल्मों से हटकर है। लेकिन आजकल इस तरह के सिनेमा को लोग पसंद कर रहे हैं और खासकर वेब सीरीज में इस तरह की कहानी को पसंद किया जाता है। मतलब साफ है कि अनिल कपूर एक बार फिर अपने झकास अंदाज में नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब तक प्रीमियर होती है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट