अनिल कपूर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

किताबी ज्ञान नहीं, सिर्फ कॉमन सेंस आएगा काम, अनिल कपूर के इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट में मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

Anil Kapoor Quiz Show: अनिल कपूर इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट क्विज शो होस्ट करेंगे। इसमें 100 कंटेस्टेंट्स को शुरुआत में 1-1 लाख रुपये मिलेंगे और सवालों के जरिए 1 करोड़ रुपये तक का प्राइज पूल बन सकता है।

सोनाली झा

Anil Kapoor Indias Top 1 Percent: टेलीविजन पर क्विज और गेम शोज की अपनी अलग लोकप्रियता है। अब दर्शकों के लिए एक ऐसा नया शो आने वाला है, जिसमें सिर्फ किताबी ज्ञान या सामान्य ज्ञान याद रखना ही काफी नहीं होगा। यहां कंटेस्टेंट्स की असली परीक्षा उनके कॉमन सेंस, सोचने के तरीके और रोजमर्रा की समझ से होगी।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही नए क्विज गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट’ को होस्ट करते नजर आएंगे। ‘इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट’ का फॉर्मेट बाकी क्विज शोज से काफी अलग बताया जा रहा है। शो में एक या दो कंटेस्टेंट्स के बजाय एक साथ 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अनिल कपूर के मुताबिक, गेम में कुल 13 सवाल पूछे जाएंगे और सवाल मुख्य रूप से कॉमन सेंस पर आधारित होंगे।

हर प्रतियोगी को दिए जाएंगे एक लाख रुपये

‘इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट’ की शुरुआत में हर प्रतियोगी को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गलत जवाब देने वाले खिलाड़ी बाहर होते जाएंगे और उनकी रकम प्राइज पूल में शामिल हो जाएगी। 13 सवालों के अंत तक यह प्राइज पूल बढ़कर अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

हर सवाल के साथ बढ़ेगी चुनौती

‘इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट’ में केवल सही जवाब देना ही चुनौती नहीं होगा, बल्कि प्रतियोगियों को अपनी रकम बचाने की भी कोशिश करनी होगी। सवाल ऐसे होंगे, जिनका जवाब कई बार किसी कठिन तथ्य को याद करने के बजाय सामान्य समझ और तार्किक सोच से निकाला जा सकेगा। अनिल कपूर का मानना है कि यही इस शो को दूसरे क्विज गेम शोज से अलग बनाता है।

घर बैठे दर्शक भी खेल सकेंगे

अनिल कपूर के मुताबिक, कई बार किसी सवाल का जवाब किताबी जानकारी से ज्यादा सही तरीके से सोचने और परिस्थितियों को समझने से मिलता है। शो की खासियत सिर्फ स्टूडियो तक सीमित नहीं रहेगी। टीवी या मोबाइल पर शो देखने वाले दर्शकों को भी सवालों के जवाब देने का मौका मिलेगा। यानी दर्शक घर बैठे अपनी समझ और कॉमन सेंस को आजमा सकेंगे।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट