मनोरंजन

'मैं आपसे बड़ा हूं', जब अनिल कपूर ने बिग बी के कदमों में झुककर जताया सम्मान

Anil Kapoor: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर जब अनिल कपूर ने बिग बी से उनका सिग्नेचर डांस स्टेप करने की विनती की, लेकिन जब अमिताभ ने कहा कि मैं आपसे बड़ा हूं, तो अनिल तुरंत उनके चरणों में झुक गए।

सोनाली झा

Anil Kapoor saluted Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का कद सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि लाखों दिलों में भी सबसे ऊंचा है। हर पीढ़ी के कलाकार उन्हें बेहद आदर और सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। लेकिन एक ऐसा वाकया, जिसने दर्शकों का दिल छू लिया, वो सामने आया था मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर, जब अभिनेता अनिल कपूर, बिग बी के सामने उनके कदमों में झुक गए थे।

ये पल वाकई भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे इमोशनल और दिल को छूने वाले पलों में से एक था। जब अनिल कपूर शो में बतौर गेस्ट पहुंचे, उन्होंने अमिताभ बच्चन से उनके एक सिग्नेचर डांस स्टेप को परफॉर्म करने की रिक्वेस्ट की। पहले तो बिग बी ने विनम्रता से इनकार कर दिया, लेकिन अनिल का अंदाज़ इतना भावुक था कि मना कर पाना मुश्किल हो गया।

अमिताभ बच्चन को किया प्रणाम

अनिल ने पहले खुद बिग बी के कहने पर डांस किया और फिर विनती करते हुए बोले कि सर, मेरा डांस तो बहुत आसान था, लेकिन आप अपना सिग्नेचर स्टेप करेंगे? इस पर अमिताभ ने हल्के अंदाज में कहा कि मैं आपसे बड़ा हूं। ये सुनते ही अनिल कपूर ने बिना देर किए माफी मांगी और फिर ऐसा किया जो सबको चौंका गया। वे सीधा अमिताभ बच्चन के कदमों में झुक गए और प्रणाम किया।

अनिल ने सुनाया किस्सा

अनिल ने बताया कि दर्शकों की तालियों और भावनाओं के बीच अमिताभ ने उन्हें उठाया और आखिरकार उनका दिल जीतने वाला डांस किया। उन्होंने आपका क्या होगा जनाब-ए-अली’ गाने पर झूमते हुए परफॉर्म किया, और पूरे सेट पर तालियों की गूंज छा गई। इस पूरे वाकये ने साबित किया कि बॉलीवुड में अभी भी सम्मान, शिष्टाचार और गुरु-शिष्य की परंपरा जीवित है।

अनिल कपूर का करियर

अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार का ये भाव, न केवल उनके व्यक्तित्व की गहराई दिखाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बिग बी सिर्फ एक अभिनेता नहीं, एक संस्था हैं। अनिल कपूर ने 80 और 90 के दशक में कई सफल और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में काम किया, जिनमें कर्मा, जांबाज, मिस्टर इंडिया, घर हो तो ऐसा, आवारगी, बेनाम बादशाह और विरासत शामिल हैं।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात