शाहरुख खान की किंग से टला अनीत पड्डा की शक्ति शालिनी का क्लैश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’

Shakti Shalini Release Date: अनीत पड्डा स्टारर हॉरर फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब यह फिल्म शाहरुख खान की ‘किंग’ के साथ क्लैश नहीं करेगी और जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है।

सोनाली झा

Aneet Padda Film Shakti Shalini Release Date: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि मैडॉक फिल्म्स की हॉरर थ्रिलर ‘शक्ति शालिनी’ अब ‘किंग’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने नहीं जा रही है। पहले यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘शक्ति शालिनी’ की नई रिलीज डेट जनवरी 2027 में तय की जा सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के निर्माता नहीं चाहते थे कि ‘शक्ति शालिनी’ जैसी हॉरर फिल्म का मुकाबला शाहरुख खान की बिग बजट एक्शन फिल्म ‘किंग’ से हो। ‘किंग’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त हाइप बना हुआ है और मेकर्स बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते।

अनीत पड्डा निभाएंगी डबल रोल

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनका डबल रोल देखने को मिलेगा। फिल्म के टाइटल के अनुसार अनीत ‘शक्ति’ और ‘शालिनी’ नाम के दो अलग-अलग किरदार निभाती दिखाई देंगी। एक किरदार अच्छाई और रक्षा का प्रतीक होगा, जबकि दूसरा डर और बुरी शक्तियों का चेहरा बनेगा।

बंगाली लोककथाओं पर आधारित होगी कहानी

‘शक्ति शालिनी’ की कहानी बंगाली लोककथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई को दिखाएगी। कहानी एक ऐसी भूतनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे धोखा देकर बेरहमी से मार दिया जाता है। मौत के बाद वह बदला लेने के लिए वापस लौटती है और उन पुरुषों को सजा देती है जिन्होंने उसके साथ अन्याय किया था।

हॉरर यूनिवर्स को मजबूत कर रही है मैडॉक फिल्म्स

पिछले कुछ सालों में मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर-कॉमेडी और सुपरनैचुरल फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों की सफलता के बाद अब ‘शक्ति शालिनी’ को भी बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट भले ही बदल गई हो, लेकिन फैंस के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें