अनन्या राज  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अनन्या राज का 35 की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार, परिवार ने भावुक पोस्ट में बताई पूरी बात

Ananya Raj Passed Away: अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार अनन्या राज का 35 साल की उम्र में 15 जुलाई 2026 को निधन हो गया। परिवार ने करीब एक महीने बाद इंस्टाग्राम पर अनन्या राज की जानकारी दी।

सोनाली झा

Ananya Raj Death: अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार अनन्या राज का 35 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने अभिनेत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए करीब एक महीने बाद उनकी मौत की जानकारी साझा की है। परिवार के मुताबिक, अनन्या ने 15 जुलाई 2026 की तड़के आखिरी सांस ली। बताया गया है कि वह पिछले एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं।

अनन्या के निधन की जानकारी देते हुए परिवार की ओर से इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया गया। इसमें बताया गया कि अभिनेत्री नींद में ही शांति से दुनिया को अलविदा कह गईं। परिवार ने कहा कि अनन्या ने अपनी बीमारी से उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया था। परिवार ने लिखा कि वह मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और उन्होंने हमेशा जिंदगी को पूरे आत्मविश्वास के साथ जिया। भावुक पोस्ट में परिवार ने अनन्या को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

परिवार ने मांगी प्राइवेसी

अनन्या के परिवार ने उनके फैंस और शुभचिंतकों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की। साथ ही परिवार ने इस मुश्किल समय में उन्हें निजता और शांति देने का अनुरोध किया। इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ परिवार ने अभिनेत्री के अंतिम संस्कार से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं। एक तस्वीर में अनन्या की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि दी गई है।

अनन्या राज का करियर

अनन्या राज का जन्म 1991 में हुआ था और उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ। अभिनय के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब पौने तीन लाख लोग फॉलो करते थे। वह फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई थीं। अनन्या ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म '7 आवर्स टू गो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया।

अनन्या राज की फिल्में

अनन्या राज ने क्षेत्रीय फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। वह तेलुगू फिल्म 'तग्गेडे ले' और 'द ट्रायलिंगुअल मद्रासी गैंग' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही थीं। अनन्या के अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और करीबियों के बीच शोक की लहर है। परिवार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?