मनोरंजन

अनन्या पांडे नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य संग करेंगी रोमांस, जानें ताजा अपडेट

करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ऐलान कर दिया है। फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी और 2025 में यह रिलीज होगी।

अनिल सिंह

मुंबई: करण जौहर ने अपनी अगली रोमांटिक फिल्म का ऐलान कर दिया है और इस फिल्म में अनन्या पांडे लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगी। कहा ये जा रहा है कि फिल्म को यादगार बनाने के लिए करण जौहर ने इस लव स्टोरी पर काफी मेहनत की है। करण जौहर को लव स्टोरी पर बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए पहचाना जाता है। करण जौहर की अपकमिंग फिल्म का नाम 'चांद मेरा दिल' है। जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी के किरदारों की जबरदस्त प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा।

करण जौहर ने खुद फिल्म का पोस्टर जारी किया है। जिसमें लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के ऊपर लिखा हुआ है, 'प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है।' करण जौहर ने चार तस्वीरें की एक पोस्ट साझा की है। जिसमें फिल्म से जुड़ी काफी जानकारी मिल रही है। फिल्म का डायरेक्शन विवेक सोनी करेंगे और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले यह फिल्म बनने वाली है। साल 2025 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हाल ही में न्यूज़ एजेंसी एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में, अनन्या की मां भावना पांडे ने अनन्या की कड़ी मेहनत की सराहना करने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया क्योंकि उन्होंने बैक-टू-बैक सफल प्रोजेक्ट दिए हैं। अपनी बेटी की नई सफलता के बारे में भावना को लगता है कि अनन्या का एक नेपो किड से एक अभिनेता के रूप खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि वो इस प्रयास में कामयाब होंगी।

इससे पहले अनन्या पांडे 'कॉल मी बे' नाम की वेब सीरीज में नजर आई थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। कुछ लोगों ने उनके अभिनय तारीफ की तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की। लेकिन अनन्य पांडे वक्त दर वक्त अपने एक्टिंग में सुधार ला रही हैं, यह कहा जा सकता है। वहीं अनन्या पांडे के व्यक्तिगत  जीवन की अगर बात करें तो वह हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको को लेकर भी चर्चा में रही। हाल ही में दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म किया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा