अनन्या बिरला, फराह खान और दिलीप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Farah Khan Cook Dilip: फराह खान के कुक दिलीप को अनन्या बिरला ने दिया सरप्राइज, गिफ्ट की 1 लाख की लग्जरी घड़ी

Farah Khan Cook Dilip Luxury Watch Gift: अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को करीब एक लाख रुपये की लग्जरी घड़ी गिफ्ट की। बिहार के मधुबनी के रहने वाले दिलीप फराह के व्लॉग्स से लोकप्रिय हुए हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को लग्जरी घड़ी गिफ्ट की है।

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये है।

  • फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ अनन्या बिरला के आलीशान घर पहुंची थीं।

Ananya Birla Gifts To Farah Khan Cook Dilip: फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वह अक्सर बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों के घर पहुंचती हैं और अपने कुक दिलीप के साथ वहां की दिलचस्प झलक दिखाती हैं। इस बार फराह बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी और सिंगर अनन्या बिरला के घर पहुंचीं। यहां अनन्या ने फराह के कुक दिलीप को ऐसा खास तोहफा दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अनन्या ने दिलीप को करीब एक लाख रुपये की लग्जरी घड़ी गिफ्ट की। फराह खान हाल ही में अपने कुक दिलीप के साथ अनन्या बिरला के घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने व्लॉग में अनन्या के आलीशान घर की झलक दिखाई। घर का शानदार इंटीरियर, खूबसूरत सजावट और लग्जरी सुविधाएं देखकर फराह भी इसकी तारीफ करती नजर आईं। घर का शाही अंदाज देखकर फराह और दिलीप दोनों काफी प्रभावित हुए।

दिलीप को मिला करीब एक लाख रुपये का तोहफा

इस मुलाकात का सबसे खास पल तब आया, जब अनन्या बिरला ने फराह खान के कुक दिलीप को एक लग्जरी घड़ी गिफ्ट की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। इतना महंगा तोहफा पाकर दिलीप काफी खुश नजर आए। फराह के व्लॉग में यह पूरा पल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी लोग अनन्या के इस व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं।

कौन हैं फराह खान के कुक दिलीप

दिलीप मुखिया पिछले करीब 13 साल से फराह खान के साथ काम कर रहे हैं। वह बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। फराह के यूट्यूब व्लॉग्स में नजर आने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई। फराह और दिलीप की मजेदार बातचीत और नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आती है।

16 साल की उम्र में छोड़ा था घर

दिलीप ने महज 16 साल की उम्र में काम की तलाश में बिहार छोड़ दिया था। शुरुआत में उन्होंने दिल्ली में लोगों के घरों में काम किया और फिर मुंबई पहुंच गए। यहां फराह खान के घर काम मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदलने लगी। अप्रैल 2024 में वह पहली बार फराह के कुकिंग व्लॉग में नजर आए थे। धीरे-धीरे उनकी पहचान सोशल मीडिया पर बढ़ती गई और अब वह कई ब्रांड के विज्ञापनों में भी दिखाई देते हैं।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद