KWK 9 Promo: करण जौहर के सवालों पर अनन्या पांडे और अनन्या बिरला ने खोले कई राज, जानें एपिसोड की 5 खास बातें

Koffee With Karan 9 Promo: 'कॉफी विद करण 9' में अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन को फोन लगाया, जबकि अनन्या बिरला ने डेटिंग के लिए पूरा वेन्यू बुक करने का खुलासा किया। शो में शनाया कपूर भी नजर आएंगी।
Karan Johar Show Koffee With Karan 9 Promo
करण जौहर, अनन्या बिरला और अनन्या पांडे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'कॉफी विद करण 9' के नए प्रोमो में अनन्या पांडे और अनन्या बिरला नजर आईं।

  • अनन्या बिरला ने मजाक में पूछा कि क्या अनन्या ने अपने सभी एक्स को कॉल किया है।

  • अनन्या बिरला ने डेटिंग के लिए पूरा वेन्यू बुक करने की बात स्वीकार की।

Karan Johar Show Koffee With Karan 9 Promo: करण जौहर का चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 9' एक बार फिर अपने नए एपिसोड को लेकर सुर्खियों में है। शो के अगले एपिसोड में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सिंगर अनन्या बिरला नजर आने वाली हैं। मेकर्स ने इसका मजेदार प्रोमो जारी किया है, जिसमें दोनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करती दिख रही हैं।

अनन्या पांडे ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स का जिक्र किया, वहीं अनन्या बिरला ने डेटिंग को लेकर ऐसा राज खोला कि करण जौहर भी हैरान रह गए। प्रोमो में करण जौहर दोनों मेहमानों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान अनन्या पांडे कहती हैं कि अनन्या बिरला को छोड़कर उन्हें दुनिया की बाकी सभी अनन्या से नफरत है। उनकी यह बात सुनकर अनन्या बिरला हैरान रह जाती हैं।

अनन्या पांडे ने एक्स बॉयफ्रेंड्स को किया फोन

कॉफी विद करण 9 शो में अनन्या पांडे फोन कॉल वाला मजेदार पल देखने को मिलता है। वह कार्तिक आर्यन को फोन लगाती हैं। इस पर करण जौहर आदित्य रॉय कपूर का नाम लेते हैं, जबकि अनन्या ईशान का जिक्र करती हैं। तभी अनन्या बिरला मजाक में पूछती हैं कि आपने अपने सारे एक्सेस को कॉल लगा दिया? यह सुनकर अनन्या पांडे जोर से हंसने लगती हैं। प्रोमो का यह हिस्सा काफी दिलचस्प नजर आ रहा है।

Karan Johar Show Koffee With Karan 9 Promo
दीपिका पादुकोण की मौत और सुहाना का बदला, शाहरुख खान की 'किंग' की कहानी को लेकर जानें ये 5 बड़ी बातें

अनन्या बिरला ने डेटिंग को लेकर किया खुलासा

शो में अनन्या बिरला ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर भी एक दिलचस्प खुलासा किया। करण जौहर उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी किसी के साथ डेट पर जाने के लिए पूरा वेन्यू बुक कर लिया था? इस सवाल पर अनन्या बिरला जवाब देने के बजाय सामने रखा ड्रिंक उठाकर पी लेती हैं। उनका यह अंदाज सवाल का जवाब हां में देने जैसा लगता है। यह देखकर अनन्या पांडे हैरान रह जाती हैं। वहीं, करण जौहर और अनन्या पांडे इस खुलासे पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हैं।

शनाया कपूर भी देंगी शो में दस्तक

इस एपिसोड में शनाया कपूर भी खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगी। प्रोमो में करण जौहर अनन्या पांडे को सरप्राइज देते हुए शनाया को बुलाते हैं। इसके बाद करण दोनों से उनकी एक कॉमन पसंद के बारे में पूछते हैं। इस पर शनाया रणवीर सिंह का नाम लेती हैं और अनन्या भी उनकी बात से सहमति जताती हैं। प्रोमो देखकर साफ है कि आने वाला एपिसोड मस्ती, दोस्ती और पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासों से भरपूर होने वाला है।