आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को किया शादी के लिए प्रपोज, बोलीं- हम और आप शादी कर लेते हैं, फिर जो हुआ...

Bhojpuri Bawaal Show: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में पवन सिंह को मजाक में शादी का प्रपोजल दिया और साथ मिलकर बच्चे संभालने की बात कही, जिसके बाद यह बयान चर्चा में आ गया।

यति सिंह

Amrapali Dubey Proposed Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग हमेशा ही दर्शकों के बीच क्रेज का केंद्र बनी रहती है। पावरस्टार पवन सिंह और लेडी स्टार आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी किसी स्टेज या फिल्म में साथ आती है, तो फैंस का क्रेज दोगुना हो जाता है।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ हलचल मचा दी है। आम्रपाली ने बेहद हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज़ में पवन सिंह को शादी का प्रपोजल दे डाला और यहां तक कह दिया कि वे दोनों साथ मिलकर बच्चों का पालन-पोषण भी कर सकते हैं।

इंटरव्यू में मजाक-मजाक में कही बड़ी बात

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब आम्रपाली दुबे से उनके सिंगल होने और पवन सिंह की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे गए, तो माहौल काफी अनौपचारिक हो गया। सवाल का जवाब देते हुए आम्रपाली ने हंसते हुए कहा कि वे दोनों ही इस वक्त अकेले हैं। ऐसे में वे पवन सिंह से शादी कर सकती हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि चूंकि अब उनके पास खुद बच्चे पैदा करने का समय नहीं बचा है, इसलिए पवन सिंह जहां भी चाहें शादी कर लें और बच्चे ले आएं, जिन्हें संभालने और बड़ा करने की जिम्मेदारी वे खुशी-खुशी निभा लेंगी।

इवेंट में रोने और पब्लिक प्रेशर पर बयान

बातचीत के दौरान जब एंकर ने आम्रपाली से कुछ समय पहले एक प्रमोशनल इवेंट में उनके भावुक होने का जिक्र किया, तो उन्होंने उस पर भी खुलकर अपनी बात रखी। आम्रपाली ने साफ किया कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए कलाकारों पर भी मानसिक दबाव होता है। हालांकि, अपने पर्सनल लाइफ की उथल-पुथल को वे कभी काम के बीच में नहीं आने देतीं। उन्होंने कहा कि उस दिन स्टेज पर एक अनपेक्षित सवाल की वजह से उनके सब्र का बांध टूट गया था, लेकिन उसे फिल्म के प्रमोशन से जोड़कर देखना पूरी तरह से गलत था।

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

आम्रपाली दुबे का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा। पवन सिंह और आम्रपाली के फैंस ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देनी शुरू कर दी हैं। जहां कुछ लोग इसे दोनों कलाकारों के बीच की गहरी दोस्ती और सहजता मान रहे हैं, वहीं कई फैंस इसे सिर्फ एक मनोरंजक मजाक के तौर पर देख रहे हैं। दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर चेहरे हैं, इसलिए उनके बीच का यह हल्का-फुल्का संवाद दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

ऑन-स्क्रीन जोड़ी का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज

भोजपुरी पर्दे पर पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को हमेशा से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों और संगीत वीडियो में एक साथ काम किया है, जिन्हें यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिलते हैं। उनकी इसी जबरदस्त केमेस्ट्री के चलते फैंस अक्सर उन्हें पर्सनल जिंदगी में भी साथ देखना पसंद करते हैं। फिलहाल आम्रपाली के इस मजाकिया ऑफर ने इतना तो साफ कर दिया है कि पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता बेहद मजबूत और सहज दोस्ती का है।

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव