जूम जूम गाने पर झूमीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे 
मनोरंजन

‘जूम जूम’ गाने पर झूमीं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, पीले-लाल लहंगे में लग रहीं बेमिसाल

Amrapali Dubey in Yellow-Red Lehenga: आम्रपाली दुबे ने नवरात्रि के मौके पर जूम जूम पर डांस कर फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो में वह पहले कार में नजर आती है और फिर उनका ट्रेडिशनल अवतार सामने आता है।

सोनाली झा

Amrapali Dubey in Zoom Zoom: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे नवरात्रि के रंग में पूरी तरह डूबी हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह मशहूर गुजराती गरबा गाने ‘जूम जूम’ पर जमकर थिरकती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में आम्रपाली कार में बैठी दिखाई देती हैं और अचानक ही उनका ट्रेडिशनल लुक सामने आता है। इस रूप में वह पीले रंग के खूबसूरत लहंगे के साथ लाल रंग की चोली और चुन्नी में बेहद आकर्षक लग रही हैं।

आम्रपाली दुबे के हेयरस्टाइल और ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को और भी निखार दिया। डांस के दौरान उनकी ऊर्जा और उत्साह देखते ही बनते हैं, जिसे फैंस ने खूब सराहा। आम्रपाली ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि हैप्पी नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके इस अंदाज पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें 'गरबा क्वीन' बताया, तो किसी ने लिखा कि उनका हर रूप नवरात्रि की भक्ति और उत्सव को और खास बना देता है।

जूम जूम गाने की खासियत

‘जूम जूम’ एक पॉपुलर गुजराती गरबा गाना है, जिसे मशहूर सिंगर ऐश्वर्या मजमुदार ने अपनी मधुर आवाज दी है। इसके बोल क्रूज और के.दीप ने लिखे हैं, जबकि संगीत भी क्रूज ने ही तैयार किया है। इसकी जीवंत धुन और उत्साह से भरे बीट्स नवरात्रि के मौके पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। आम्रपाली दुबे के कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। उनकी फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ 27 सितंबर को शाम 6:30 बजे और 28 सितंबर को सुबह 9:45 बजे बीफॉरयू भोजपुरी चैनल पर रिलीज होने जा रही है।

आम्रपाली दुबे की फिल्म

‘साइकिल वाली दीदी’ में उनके साथ पल्लवी कोहली, संतोष श्रीवास्तव, शिवम तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, स्वीटी सिंह और भूपेंद्र सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को इश्तियाक शेख बंटी ने डायरेक्ट किया है, जबकि संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने इसका निर्माण किया है। फिल्मों के अलावा आम्रपाली अपने सॉन्ग्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनका गाना ‘बीड़ी’ रिलीज हुआ, जिसमें उनकी और निरहुआ की नोकझोंक को फैंस ने खूब पसंद किया। गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच फेवरेट बन चुका है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा