एमी विर्क  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कनाडा में फायरिंग के बाद डरे एमी विर्क के फैंस, पिता कुलजीत सिंह ने दिया अपडेट, बोले- हम पूरी तरह सुरक्षित हैं

Ammy Virk Firing: सिंगर-एक्टर एमी विर्क के कनाडा कॉन्सर्ट के बाद फायरिंग की खबर से फैंस परेशान हो गए। एबॉट्सफोर्ड में एक गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग हुई। एमी के पिता ने कहा कि फायरिंग एमी पर नहीं हुई।

सोनाली झा

Ammy Virk Canada Firing: पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क से जुड़ी एक फायरिंग की खबर ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एबॉट्सफोर्ड में 5 सितंबर की रात एक चलती गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई। यह घटना एमी विर्क के कॉन्सर्ट के कुछ समय बाद हुई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, अब एमी विर्क के पिता कुलजीत सिंह ने बेटे और परिवार की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

घटना की खबर सामने आने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फायरिंग एमी विर्क के काफिले की गाड़ी पर हुई। इसको लेकर सिंगर के फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि, एमी के पिता कुलजीत सिंह ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि उनका बेटा और पूरा परिवार सुरक्षित है। कुलजीत सिंह ने दावा किया कि फायरिंग शो के आयोजकों के काफिले को निशाना बनाकर की गई थी, न कि उनके बेटे को।

कॉन्सर्ट के बाद हुई फायरिंग

एमी विर्क ने 5 सितंबर को एबॉट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम में परफॉर्म किया था। इसके बाद रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक गाड़ी को दूसरी गाड़ी से आए लोगों ने निशाना बनाया। एबॉट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार, हमलावर एक गहरे रंग की SUV में सवार थे और उन्होंने चलती गाड़ी पर कई गोलियां चलाईं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

फायरिंग के कुछ समय बाद पुलिस को सनीसाइड प्लेस के 2400 ब्लॉक में एक SUV में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने वाहन को पूरी तरह आग की चपेट में पाया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं। शुरुआती जांच में फायरिंग को टारगेटेड घटना माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स में सामने आया बुलेटप्रूफ गाड़ी का दावा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस गाड़ी को निशाना बनाया गया, वह एमी विर्क के कॉन्सर्ट काफिले का हिस्सा थी और बुलेटप्रूफ थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि गाड़ी में एमी विर्क और शो के प्रमोटर मौजूद थे और करीब सात राउंड फायरिंग हुई। हालांकि, पुलिस ने गाड़ी में मौजूद लोगों की पहचान या इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति