सलमान खान के अलावा दो और अभिनेताओं के घरों की हुई थी रेकी, फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

Salman Khan Lawrence Bishnoi
Published on
Updated on

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई: सलमान खान केस फायरिंग केस मामले में जहाँ पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी से मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पांचवे गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने सलमान खान के अलावा दो और फिल्म अभिनेता के घर की रेकी की थी। मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मोहम्मद चौधरी ने पुलिस को बताया है कि मुंबई के दो और अभिनेताओं के वीडियो गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजे थे। उसके अमेरिका या कनाडा में छिपे होने का संदेह है। महत्वपूर्ण है कि मोहम्मद बिश्नोई गैंग से छह साल से ज्यादा समय से जुड़ा हुआ है। वो अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा से सीधे संपर्क में रहता था। जबकि इसी मामले में हाईकोर्ट ने आत्महत्या करने वाले आरोपी थापन के दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति दे दी है। महत्वपूर्ण है कि थापन के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के लिए अपील की थी।

आरोपी ने वीडियो भेजने के बाद डिलीट कर दिया था

क्राइम ब्रांच के सूत्र आरोपी द्वारा किए गए बयान की पुष्टि कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चौधरी ने तीनों वीडियो भेजने के बाद उसे हटाए थे। उन वीडियो को पुनः प्राप्त करने के लिए उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच की मांग की गई है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए चौधरी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 8 से 12 अप्रैल के बीच दो अन्य अभिनेताओं के घरों की तलाशी ली थी, जब उन्होंने सलमान खान के आवास का भी वीडियो लिया था। इसके बाद उसने अनमोल को उस इमारत के स्थान की जानकारी देने के लिए वीडियो भेजा। जहां दो लोगों को गोलियां चलाई थी।

मोहम्मद चौधरी बिश्नोई गैंग का खास गुर्गा

सलमान खान केस में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। मगर इसके पहले के गिरफ्तार आरोपी एक दो साल से जबकि मृतक आरोपी थापन महज दो वारदात में बिश्नोई से जुड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार चौधरी पांच-छह साल से अधिक समय से इस गिरोह से जुड़ा हुआ था। चौधरी अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के सीधे संपर्क में था और उनसे लगातार वीडियो कॉल पर बात करता था। पुलिस को उम्मीद है कि चौधरी से पूछताछ से बिश्नोई गिरोह के बारे में ज्यादा सटीक जानकारी मिलेगी कि वे मुंबई शहर में कितने सक्रिय हैं। साथ ही मुंबई शहर को लेकर बिश्नोई गैंग की आखिर क्या योजना है। अधिकारी ने आगे बताया कि चौधरी को ट्रैक करना मुश्किल था क्योंकि मामले में पहले गिरफ्तार किए गए दो कथित शूटर से पूछताछ से उन्हें बस इतना पता चला था कि वे मुंबई में एक व्यक्ति से मिले थे. जिसने उनका मार्गदर्शन और सपोर्ट किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com