Akshay Kumar Haiwaan Look: अक्षय कुमार के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, जारी हुआ हैवान का नया लुक

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan New Look: अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर फिल्म ‘हैवान’ का नया वीडियो शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है। वीडियो में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की झलक दिखी।
Akshay Kumar Haiwaan New Video
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)अक्षय कुमार और सैफ अली खान
Published on
Updated on

Akshay Kumar Haiwaan New Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस से मिले इस प्यार के लिए अक्षय ने सोशल मीडिया पर उनका शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘हैवान’ की एक खास झलक भी शेयर की है।

फिल्म के नए वीडियो में अक्षय के किरदार का अलग और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर ‘हैवान’ का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनके किरदार की कई झलकियां देखने को मिलती हैं। वहीं, सैफ अली खान की भी कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आने दी है।

हैवान में दिखेगा अक्षय का नया रूप

अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के विचार की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा कि जो चीज पहली नजर में बुरी दिखाई देती है, जरूरी नहीं कि वह हमेशा बुरी हो। इसी तरह जो अच्छा दिखाई देता है, जरूरी नहीं कि वह हमेशा अच्छा ही हो। अक्षय ने कहा कि शायद यही बात उन्हें ‘हैवान’ ने सिखाई है। अक्षय ने अपने पोस्ट में फैंस से कहा कि वह इस शुक्रवार उन्हें अपना ऐसा रूप दिखाने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।

19 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ

फिल्म के वीडियो में अक्षय का किरदार काफी रहस्यमयी नजर आ रहा है। कहानी में अच्छाई और बुराई के बीच की रेखा को लेकर भी सस्पेंस बनाया गया है। हैवान की सबसे खास बात अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी भी है। दोनों कलाकार लंबे समय बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म टशन में साथ देखा गया था। करीब 19 साल बाद उनकी जोड़ी की वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

Akshay Kumar Haiwaan New Video
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की रेट्रो लुक ने मचाई धूम, एविएटर चश्मे से स्लीव ड्रेस तक दिखा 80s का अंदाज

11 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म को वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई ने केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार का यह नया और रहस्यमयी अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com