KBC प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने लूटी महफिल  
मनोरंजन

‘जहां अक्ल है, वहां अकड़ है’, KBC प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने लूटी महफिल

कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन 11 अगस्त से शुरू हो रहा है। KBC प्रोमो में नॉलेज बनाम एटीट्यूड की थीम को दिखाया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन अग्निपथ के अंदाज में कहते हैं कि जहां अक्ल है, वहां अकड़ है।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan KBC Promo: टीवी का सबसे चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी करने के लिए तैयार है। इस शो का नया सीजन 11 अगस्त 2025 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। शो के निर्माताओं ने हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो रिलीज किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रोमो में ‘नॉलेज बनाम एटीट्यूड’ की थीम को बेहद रोचक अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में एक अमीर व्यक्ति गरीब आदमी पर अपनी संपन्नता का घमंड करता है, लेकिन गरीब आदमी अपने ज्ञान से उसे जवाब देता है। वह बताता है कि उसका कारपेट भदोही के मटीरियल से बना है, जो गंदा नहीं होता। इसके बाद वह व्यक्ति उस अमीर को विनम्रता से पैसे लौटाते हुए कहता है कि भदोही में भी कारपेट बनते हैं, आपको भेजते हैं।

अमिताभ बच्चन का डायलॉग

इसके बाद जबरदस्त एंट्री होती है अमिताभ बच्चन की, जो अपने चर्चित डायलॉग स्टाइल में कहते हैं कि जहां अक्ल है, वहां अकड़ है। अमिताभ इस प्रोमो में विजय दीनानाथ चौहान के अंदाज में नजर आते हैं, जो उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘अग्निपथ’ में निभाया था। उनका ये नया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर तारीफों का दौर जारी है।

शाहरुख खान ने भी किया था होस्ट

शो की बात करें तो KBC ने 25 साल पहले टीवी पर दस्तक दी थी और तब से लेकर आज तक यह शो लाखों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। अब तक इस शो के कई सीजन आ चुके हैं, और लगभग सभी को अमिताभ बच्चन ने ही होस्ट किया है। एक सीजन को शाहरुख खान ने भी होस्ट किया था, लेकिन दर्शकों को बिग बी की मौजूदगी ही ज्यादा पसंद आई।

ये भी पढ़ें- संगीता बिजलानी के साथ नजर आए अर्जुन बिजलानी, फैंस बोले- क्या है दोनों का रिश्ता

KBC का नया सीजन

KBC न सिर्फ एक क्विज शो है, बल्कि यह आम लोगों को प्रेरित करने वाला मंच भी है। शो के दौरान बिग बी प्रतियोगियों की कहानियों को सुनते हैं, उन्हें मोटिवेट करते हैं और अपने करियर के किस्से भी शेयर करते हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 2025’ का नया सीजन नॉलेज, इमोशन्स और प्रेरणा से भरपूर होगा। दर्शक इसे हर रात 9 बजे सोनी टीवी और SonyLIV पर देख सकेंगे।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप