हिंदू-मुस्लिम की दीवार तोड़ता अमिताभ बच्चन का संदेश 
मनोरंजन

कार्टूनिस्ट की फोटो पर हिंदू-मुस्लिम की दीवार तोड़ता अमिताभ बच्चन का संदेश, मुरीद हुए फैंस

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जो लोगों का दिल जीत रही है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य के आर्ट को पोस्ट में साझा किया है और उसके साथ जो कैप्शन लिखा है वह काबिले तारीफ है।

अनिल सिंह

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने मनमोहन सिंह, जाकिर हुसैन, श्याम बेनेगल और रतन टाटा के निधन पर बनाए गए कार्टून को अपनी पोस्ट में साझा किया है। इस पर उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वह लोगों का दिल जीत रहा है। कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने आर्ट में सच्चे भारत की तस्वीर को दिखाया है। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी लिखकर इस लोगों को समझने का प्रयास किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अब लोग यह कह रहे हैं कि इस ओर तो किसी का ध्यान ही नहीं गया था।

देशभर में बीते कुछ दिनों से सांप्रदायिक माहौल देखने को मिल रहा है। हिंदू मुस्लिम हिंसा भी सामने आती रही है लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर के माध्यम से सच्चे दिखाने का प्रयास किया सतीश आचार्य ने अपने आर्ट में डॉ मनमोहन सिंह, जाकिर हुसैन, रतन टाटा और श्याम बेनेगल के निधन को दर्शाया, तो अमिताभ बच्चन ने इस पर लिखा एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू का निधन 2024 में हुआ। पूरा देश उनके निधन पर दुख जता रहा है और उन्हें एक भारतीय की तरह याद कर रहा है। यहां कोई जात-पात नहीं दिख रही है।

अमिताभ बच्चन इसी तरह की पोस्ट के लिए पहचाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातों की ओर इशारा करते हैं जो लोगों की सोच से परे होती है। यही कारण है कि उनके इस तरह की पोस्ट पर उनकी जमकर तारीफ की जाती है। उनकी ताज़ा पोस्ट पर उन्होंने भारत के चार हीरो के निधन पर भारत की जो सच्ची तस्वीर दिखाई है लोग उनके मुरीद हो रहे हैं। दरअसल यह सच है कि अनेकता में एकता का जो संदेश भारत ने दुनिया भर में दिया है। हाल में जिन चार हीरोज की मौत हुई है वह अनेकता में एकता की इसी मिसाल को चरितार्थ करने में सफल साबित हुए थे।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला