पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर क्यों भड़के यूजर्स? 
मनोरंजन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अमिताभ बच्चन की पोस्ट का मतलब Grok से पूछ रहे यूजर्स

Amitabh Bachchan: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्स पर ऐसी पोस्ट की है जिसका मतलब लोग ग्रोक से पूछ रहे हैं। अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर यूजर्स ने हैरानी जताई है। 

अनिल सिंह

Amitabh Bachchan Post After Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में नाराजगी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड की कई कलाकारों ने इस हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन की एक्स पर की गई पोस्ट यूजर्स की हैरानी को बढ़ा रही है। इस तरह की आतंकी घटनाओं पर खुलकर लिखने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में कुछ भी नहीं लिखा है। खाली पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। आइए जानते हैं यूजर्स की क्या प्रतिक्रिया आई है।

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में सिर्फ T 5356 - लिखकर छोड़ दिया है। जैसा कि वो अपनी हर पोस्ट के पहले पोस्ट क्रमांक लिखते हैं, लेकिन पोस्ट पूरी तरह से खाली है। उसमें कुछ भी लिखा नहीं गया है। उनकी इस पोस्ट का मतलब क्या है? सोशल मीडिया पर यूजर्स ग्रोक से पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें वहां से भी कोई जवाब मिलता दिखाई नहीं दिया है। इसी पर एक यूजर ने लिखा कि क्या जया बच्चन ने फोन छीन लिया था। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ऐसे नरसंहार के बाद चुप्पी सही नहीं है। कुल मिलाकर यूजर्स का यह मानना है कि अमिताभ बच्चन को इस विषय पर जरूर कुछ लिखना चाहिए था।

पहलगाम के आतंकी हमले में आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया है। जम्मू कश्मीर की आतंकी घटना पर देशभर के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी आतंकी हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर और सोनू सूद जैसे कलाकारों ने इस दुखद घटना पर अपना गुस्सा जताया है। अनुपम खेर ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आज शब्द नपुंसक हो गया है। टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि जो जगह सुंदरता के लिए पहचानी जाती है उसे निशाना बनाना बेहद दुखद है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG