भीगते हुए फैंस को देख पसीजा अमिताभ बच्चन का दिल 
मनोरंजन

बारिश में भीगते हुए फैंस को देख भर आया अमिताभ का दिल, मुश्किलों में भी नहीं टूटी परंपरा

अमिताभ बच्चन और उनके फैंस के बीच दिल का रिश्ता है। मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच उनके फैंस रविवार को हमेशा की तरह उनसे मिलने उनके घर के पास पहुंचे। यह देखकर अमिताभ बच्चन का दिल भी भर आया।

अनिल सिंह

मुंबई: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में सदी का महानायक कहा जाता है। रविवार के दिन उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर जलसा के पास पहुंचते हैं। मुंबई में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच भी रविवार को यह परंपरा टूटी नहीं। फैंस भारी बारिश के बीच भीगते हुए अमिताभ बच्चन की झलक पाने का इंतजार करते हुए नजर आए। जब अमिताभ बच्चन उनका अभिवादन स्वीकार करने घर से बाहर निकले तब यह नजारा देखकर उनका दिल भर आया कि भारी बारिश के बावजूद फैंस का जमावड़ा हर रविवार के जितना ही है। मुंबई की तेज बारिश उन्हें रोक नहीं सकी।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई की भारी बारिश में भी फैंस टक-टकी लगाए अमिताभ बच्चन की झलक पाने इंतजार कर रहे हैं। फैंस के इस बेपनाह स्नेह को देखकर अमिताभ बच्चन का दिल भी भर आया। फैंस के इस स्नेह के लिए अमिताभ ने अपने जज्बात को बयां किया और अपने ब्लॉग में लिखा, मूसलाधार बारिश, लेकिन वह खड़े रहे, अड़े रहे, इस स्नेह का मेरे पास कोई जवाब नहीं, ना कोई शब्द। बस ईश्वर की कृपा बनी रहे, मुझ पर नहीं उन पर जिनका स्नेहा कोई बारिश रोक नहीं पाई।

अमिताभ बच्चन कई बार अपने फैंस को लेकर अपने जज्बात बयां कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनके जज्बे की तारीफ की है और उनके प्रशंसकों के जब्बे की तारीफ भी की गई है, जो भारी बारिश में भी अमिताभ बच्चन की झलक पाने के लिए उनके घर के पास मौजूद रहे। बीते दिनों अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल भी हुए थे पहलगाम में हुए हमले के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। हाल में अहमदाबाद मैं हुए प्लेन क्रैश के बाद उनका ट्वीट 24 घंटे के बाद आया था, इस वजह से भी लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खरी-खोटी कोठी सुनाई थी।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात