अमिताभ बच्चन और हरिवंश राय बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हरिवंश राय बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द, बाबूजी के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Amitabh Bachchan Emotional Post: हरिवंश राय बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी पर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्होंने ब्लॉग में पिता को याद करते हुए लिखा कि उनकी बातें, सीख और यादें आज भी पूरे परिवार के साथ हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक पोस्ट शेयर की।

  • बिग बी ने लिखा कि पिता की यादें हर पल उनके परिवार के आसपास रहती हैं।

  • अमिताभ ने पिता के शब्दों, व्यवहार और सीख को आज भी अपने जीवन का हिस्सा बताया।

Amitabh Bachchan Emotional Post Harivansh Rai Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पिता और हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन के बेहद करीब रहे हैं। पिता के निधन के सालों बाद भी अमिताभ उन्हें याद करना नहीं भूलते। वह अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पिता के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब हरिवंश राय बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बिग बी ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में पिता को याद करते हुए एक खास नोट लिखा। उन्होंने बताया कि काम के साथ-साथ जिंदगी की दूसरी जरूरी चीजों के लिए भी समय निकालना चाहिए। बिग बी ने लिखा कि दिन और तारीख से थोड़ा आगे रहने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि दूसरे कामों के लिए भी समय मिल सके। काम भी जरूरी है, लेकिन कई बार काम को ज्यादा प्राथमिकता देने की वजह से हम समय और अपने इरादे को भूल जाते हैं। हम कल फिर मिल सकते हैं, क्योंकि पूज्य बाबूजी का जन्मदिन है।

अमिताभ बच्चन का भावुक पोस्ट

अमिताभ ने पिता हरिवंश राय बच्चन की यादों का जिक्र करते हुए लिखा कि उनकी बातें, व्यवहार और सीख आज भी परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा, 'अब कहने के लिए कुछ खास नहीं बचा है, सिवाय इसके कि उनकी यादें हर पल हम सभी के आसपास रहती हैं। उनके शब्द, उनका व्यवहार और उनकी सीख हमेशा हमारे साथ हैं।

कौन थे हरिवंश राय बच्चन

हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि और लेखक थे। उनका जन्म 27 नवंबर 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबू पट्टी गांव में हुआ था। उन्हें अपनी कालजयी रचना 'मधुशाला' के लिए खास पहचान मिली। साल 1935 में प्रकाशित इस कृति का कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी की पढ़ाई की और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1976 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह 1966 से 1972 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। 18 जनवरी 2003 को मुंबई में उनका निधन हो गया।

कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आ रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Delimitation Bill LIVE: इंडिया गठबंधन में फूट, RJD सांसद ने किया परिसीमन बिल का समर्थन; सुप्रिया ने बनाई दूरी

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!