Call Me Bae 2 New Poster: अनन्या पांडे की बे बनकर वापसी, मुंबई की सड़कों पर दिखेगा ग्लैमर, इस दिन आएगा सीजन 2

Call Me Bae 2 Release Date: अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे 2' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस बार बे मुंबई में प्यार और ड्रामा के साथ नई शुरुआत करेगी। सीरीज 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर आएगी।
Ananya Panday Call Me Bae 2
अनन्या पांडे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अनन्या पांडे एक बार फिर 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन में मुख्य भूमिका निभाएंगी।

  • नए पोस्टर में मुंबई की पृष्ठभूमि के साथ बे का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला।

  • 'कॉल मी बे 2' का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा।

Ananya Panday Call Me Bae 2 New Poster: अनन्या पांडे एक बार फिर अपने चुलबुले और ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी चर्चित सीरीज 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में अनन्या एक बार फिर बे के अंदाज में नजर आ रही हैं।

'कॉल मी बे 2' की कहानी इस बार मुंबई की रंगीन दुनिया के बीच आगे बढ़ती दिखाई देगी। नए पोस्टर के सामने आने के बाद सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। 'कॉल मी बे 2' के नए पोस्टर में मुंबई का शानदार बैकड्रॉप देखने को मिल रहा है। इसमें बे यानी अनन्या पांडे पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रही हैं। पोस्टर के साथ मेकर्स ने संकेत दिया है कि इस बार बे अपनी जिंदगी के नए सफर पर निकलने वाली है।

अनन्या पांडे का नया रनवे

'कॉल मी बे 2' की कहानी में प्यार, ड्रामा, नए रिश्ते और कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। मेकर्स के मुताबिक, इस बार बे यानी अनन्या पांडे ने अपनी जिंदगी की कमान पूरी तरह संभाल ली है और मुंबई उसका नया रनवे बनने वाला है। हालांकि, उसकी जिंदगी में कौन-कौन से नए सरप्राइज आने वाले हैं, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

Ananya Panday Call Me Bae 2
Yeh Prem Mol Liya X Review: आयुष्मान-शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज, सोशल मीडिया पर आया पहला रिएक्शन

पुरानी कास्ट के साथ नए चेहरे भी आएंगे नजर

सीरीज के दूसरे सीजन में अनन्या पांडे एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाएंगी। उनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं।

इस दिन रिलीज होगा कॉल मी बे 2

'कॉल मी बे 2' को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने प्रोड्यूस किया है। इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा हैं। सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है। उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। बता दें कि 'कॉल मी बे' के दूसरे सीजन का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को होगा।