अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं

Amitabh Bachchan Surgery: अमिताभ बच्चन ने अस्पताल, ICU और सर्जरी वाले अपने ब्लॉग पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह सिर्फ एक उदाहरण दे रहे थे।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने एक ब्लॉग पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने अपने ब्लॉग में अस्पताल, ICU और सर्जरी के बाद की मुश्किलों का जिक्र किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद उनकी तबीयत खराब है या उन्होंने कोई सर्जरी करवाई है।

बिग बी के करोड़ों फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे। अब अभिनेता ने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है और साफ किया है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। वैरायटी इंडिया से बातचीत में अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि उनका ब्लॉग पोस्ट उनके निजी स्वास्थ्य से जुड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई है। लोगों ने मेरे ब्लॉग को गलत समझ लिया।

अमिताभ बच्चन का उद्देश्य

उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ एक उदाहरण दे रहा था कि किसी भी व्यक्ति के लिए सर्जरी या ICU से घर लौटने के बाद का समय सबसे मुश्किल होता है। उस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को संभालना आसान नहीं होता। उनका उद्देश्य जीवन के कठिन दौर को समझाने के लिए एक सामान्य उदाहरण देना था, न कि अपनी सेहत के बारे में कोई जानकारी साझा करना।

अर्जेंटीना और मेसी का दिया उदाहरण

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि वह अपने ब्लॉग में एक चैंपियन की हार और उससे उबरने की मानसिक स्थिति की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अर्जेंटीना की हार और लियोनेल मेसी का उदाहरण देते हुए यह समझाने की कोशिश की थी कि जीतने वाला भी कभी हार सकता है और असली चुनौती हार के बाद खुद को संभालना होती है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके शब्दों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जोड़ लिया, जबकि उनका आशय सिर्फ प्रेरणादायक संदेश देना था।

ब्लॉग में क्या लिखा था जिसने बढ़ाई चिंता

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि अस्पताल, ICU और सर्जरी के बाद घर लौटना किसी भी इंसान के जीवन का सबसे कठिन समय होता है। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग हिम्मत के साथ इस दौर का सामना करते हैं, जबकि कुछ हालात से समझौता कर लेते हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील भी की थी।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध