मनोरंजन

अभिषेक बच्चन के सपोर्ट में उतरे अमिताभ बच्चन, अफवाह फैलाने वालों को लगा रहे फटकार

अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन के बचाव में उतर आए हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अमिताभ बच्चन लगातार बिना किसी का नाम लिए ट्वीट कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद की खबरें मीडिया में तेजी से चल रही है। इतना ही नहीं दोनों की तलाक को लेकर भी खबरें चल रही है। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए हैं, जिनसे यह पता चलता है कि वह बिना सोचे विचारे खबर लिखने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके ट्वीट से साफ हो जाता है कि वह किसे और क्या कहना चाह रहे हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर मतभेद की खबर सामने आई फिर कहा यह जाने लगा कि दोनों अलग होने का विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस कहानी में निमरत कौर का एंगल भी जोड़ा गया हालांकि अभिषेक की टीम की तरफ से इस बात का खंडन किया गया और तलाक को लेकर चल रही खबर की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन का गुस्सा सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है। वह बीते कुछ दिनों से लगातार ट्वीट के माध्यम से बिना सोचे विचारे खबर लिखने वालों को जमकर फटकार लगा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन लगातार कर रहे हैं ट्वीट T5209 यह ट्वीट अमिताभ बच्चन ने 1 दिसंबर को किया था, जिसमें लिखा है, हो गया था काम फिर और काम आ गया ; कुछ शब्द सुनते थे उनको, जिनके पास नहीं रही हया ! और उन्होंने गुस्से वाली इमोजी साझा की है। इसके बाद अगले ट्वीट में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन ने लिखा है चुप ! (एक्सक्लेमेटरी साइन और गुस्से वाली इमोजी बनाई है) उसके बाद अगले ट्वीट में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन ने लिखा है, चुपचाप चिड़ी का बाप। इसके बाद अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, और सुनिए, चुपचाप चिड़ी का बाप, जो बोले सो पापी पाप! बचपन के दिनों की याद दिलाई एक मित्र ने, ताजा ट्वीट 14 घंटे पहले का है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने लिखा है, बनाने वाले जो हर शब्द का अपना ही अर्थ निकालते हैं, अपने निजी जीवन के अनर्थ को छुपाते हैं।

इतना ही नहीं है अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के माध्यम से भी बिना सोचे खबर छापने वालों को निशाना बनाया था। लिखा था मूर्ख और मंदबुद्धि वालों की कमी नहीं है, इस दुनिया में दूसरों की बातों व बारे में जो बनी बनाई लिखते छापते रहते हैं, अपने ही दुष्कर्मों को छुपाने का प्रयत्न करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि भले ही अमिताभ बच्चन ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन वह किस विषय पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, यह समझ से परे नहीं है, इसे आसानी से समझा जा सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज