अर्जुन कपूर से पहले शुरू हुई मलाइका अरोड़ा की नई लव स्टोरी! रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग फिर आई नजर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप बीते दिनों सुर्खियों में था। लेकिन मलाइका अरोड़ा की नई लव स्टोरी की शुरुआत हो गई है, सोशल मीडिया पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग उनकी नई तस्वीर ने चर्चा तेज कर दी है।
Malaika Arora with Rumoured Boyfriend Rahul Vijay
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मलाइका अरोड़ा बीते दिनों एक अनजान शख्स के साथ नजर आई थी। उसके बाद से यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी कि वह फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय को डेट कर रही हैं। पिछले हफ्ते ही राहुल विजय के साथ मलाइका अरोड़ा की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी और उसी के बाद से सभी अनजान शख्स की पड़ताल करने में जुट गए थे। बाद में अनजान शख्स का नाम पता चला और सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आया शख्स कोई और नहीं बल्कि फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय हैं और अब एक बार फिर मलाइका उन्हीं के साथ नजर आई हैं।

मलाइका अरोड़ा इस समय एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह राहुल के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा अपने फैंस को खुद से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए पहुंचाती रहती हैं। उनकी तस्वीरें उनका वीडियो और उनका नोट सभी कुछ उनके फैंस बड़े ही ध्यान से देखते और पढ़ते हैं।

अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की खबर का अंदाजा भी उनके सोशल मीडिया पोस्ट से ही लगा था और आखिरकार अर्जुन कपूर की तरफ से इस बात का ऐलान किया गया। सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया था कि वह सिंगल हैं।

अर्जुन कपूर के ब्रेकअप का ऐलान करने के साथ ही मलाइका अरोड़ा एक अनजान शख्स के साथ नजर आई। अब राहुल विजय के साथ उनके डेटिंग की खबर सुर्खियों में है। हालांकि राहुल विजय या फिर मलाइका अरोड़ा की तरफ से दोनों के रिलेशनशिप का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग को लेकर खबरें तेजी से चल रही है। अब देखना यह होगा कि मलाइका अरोड़ा और राहुल विजय की तरफ से इस रिश्ते को क्या नाम दिया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com